
Mirzapur: ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 9 लोग जिंदा जले…
Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ।
Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में चालक समेत नौ लोग जिंदा जल गए। जबकि एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की भी दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बोलेरो से नौ और क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं . टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो से 9 शवों को बाहर निकाला, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो अन्य शवों को भी निकाला गया। जिंदा जले 9 लोगों समेत कुल 10 मृतकों की पहचान कर ली गई है . पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है .
चना लेकर मिर्जापुर आ रहा था ट्रक
मध्य प्रदेश से चना लदाकर एक ट्रक मिर्जापुर आ रहा था। ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास ट्रक जैसे ही पहुंचा, अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्टो कार, बोलेरो और एक अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गई, जबकि अल्टो कार दोनों ट्रकों के बीच दब गई।
ये भी पढ़े- खाने में मक्खी की शिकायत पर ढाबे में बवाल, लखनऊ में युवकों पर जानलेवा हमला…
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है . उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में हुई इस दुर्घटना में लोगों की जान जाने से वे बेहद दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं . प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजे का ऐलान किया है .
पीएमओ के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़े- चॉकलेट का लालच देकर मासूम से शर्मनाक हरकत… 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार





