
Lakhimpur Kheri: मुंडन कराने जा रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, कई घायल
Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।
Lakhimpur Kheri : खुशियों और धार्मिक आस्था से भरा एक सफर कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गया। लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र के सोहरिया गांव से मुंडन संस्कार के लिए निकले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भयावह हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार, अफरा-तफरी और मातम का माहौल फैल गया।
लोगों की मदद से घायलों को निकाला
गिरिजापुरी बैराज जाने वाले मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर और दोनों ट्रॉलियां पलट गईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पढुआ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रॉलियों के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
ये भी पढ़े- UP News: मुरादाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप! बेटी ने मां-भाई को सरिये से मार डाला
मृतकों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां
हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और तीन किशोरियां शामिल हैं। इन पांचों की मौत मौके पर ही हो गई। 22 घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Mirzapur: ट्रक-बोलेरो की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 9 लोग जिंदा जले…
सीएचसी पहुंचे अफसर
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी रमियाबेहड़ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।
ये भी पढ़े- खाने में मक्खी की शिकायत पर ढाबे में बवाल, लखनऊ में युवकों पर जानलेवा हमला…





