MI vs CSK: चेन्नई का तूफान, मुंबई इंडियंस तबाह! हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल?

MI vs CSK: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हराया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी को हार का जिम्मेदार बताया।

IPL 2026, MI vs CSK: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। रनों के आधार पर ये चेन्नई की सबसे बड़ी जीत है. कप्तान हार्दिक पांड्या पहले गेंदबाजी में महंगे साबित हुए और फिर बल्ले से फ्लॉप हुए, वह अपनी दूसरी गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए.

यह मुंबई के आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने हार के असली कारणों का खुलासा किया है।

पावरप्ले में ही खत्म हो गया था मैच!

वानखेड़े स्टेडियम में मिली इस हार के बाद हार्दिक पंड्या काफी निराश नजर आए। उन्होंने हार के लिए किसी बाहरी कारण या पिच को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हार्दिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम की खराब बल्लेबाजी और पावरप्ले में गिरे विकेटों ने मुंबई को मैच से बाहर कर दिया।

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, “जब आप पावरप्ले में ही अपने मुख्य विकेट गंवा देते हैं, तो आप हमेशा खेल में पीछे रह जाते हैं। 207 रनों का लक्ष्य बड़ा जरूर था, लेकिन हासिल किया जा सकता था। हालांकि, शुरुआती झटकों के कारण बने दबाव से हम कभी उबर नहीं पाए।”

पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

आमतौर पर कप्तान हार के बाद टॉस या पिच की स्थिति का हवाला देते हैं, लेकिन हार्दिक ने साफ किया कि ट्रैक में कोई खराबी नहीं थी। उन्होंने माना कि चेन्नई के बल्लेबाजों ने उसी पिच पर शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ मुंबई के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। उन्होंने विशेष रूप से संजू सैमसन की पारी की तारीफ की, जिन्होंने मैच का पासा पलट दिया।

संजू सैमसन का वानखेड़े में तूफान

चेन्नई की जीत के असली नायक संजू सैमसन रहे। अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैमसन ने महज 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनका आईपीएल करियर का पांचवां और इस सीजन का दूसरा शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 207 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़े- RR vs LSG: बल्लेबाजों ने डुबोई लुटिया… RR से मिली हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत

मुंबई की ‘बल्लेबाजी’ रही पूरी तरह फ्लॉप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 19 ओवर में महज 104 रनों पर सिमट गई। तिलक वर्मा ने  37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन , इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि नूर अहमद को 2 सफलताएं मिलीं।

आगे की क्या है मुंबई की रणनीति?

हार्दिक पंड्या ने संकेत दिए हैं कि आने वाले मैचों के लिए टीम कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम अब अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए आत्ममंथन करेगी और अगले मुकाबले से पहले अपनी गलतियों को सुधारने पर जोर देगी।

ये भी पढ़े- Virat Kohli: वन8 कम्यून पर लगा ताला, विराट कोहली ने रेस्टोरेंट से तोड़ा रिश्ता

Back to top button