मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी…’, Annu Kapoor ने एक्टर पर निकाली भड़ास

Bollywood Update- दिवंगत अभिनेता ओम पुरी (Om Puri) की शादी अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की बहन से हुई थी। हाल ही में अन्नू ने ओम पुरी पर गुस्सा निकाला है।

Annu Kapoor: सीमा कपूर कुछ वक्त पहले ओम पुरी के साथ अपने रिश्ते पर काफी कुछ बोल चुकी हैं। अब उनके भाई अन्नू कपूर ने भी पुरानी बातें याद कीं। अन्नू एक पॉडकास्ट में थे और उन्होंने ओम पुरी की एक्टिंग की तारीफ की। साथ में यह भी कहा कि एक पति के तौर पर उन्होंने ठीक नहीं किया। उनकी बहन सीमा की जिंदगी बर्बाद हो गई। बता दें कि शादीशुदा ओम पुरी की नजदीकियां नंदिता पुरी से बढ़ गई थीं। इसके बाद सीमा से उनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि आखिरी वक्त पर बीमारी में वह फिर सीमा के पास आने लगे थे।

ओम पुरी पर अन्नू कपूर का आरोप

ओम पुरी पर आरोप लगा था कि उनका किसी और के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसी वजह से उनका सीमा कपूर से रिश्ता टूटा। अब सालों बाद अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

अन्नू कपूर ने कहा, ओम पुरी बेहतरीन एक्टर थे. उनके जैसा कोई अच्छा एक्टर नहीं था. लेकिन यह अलग मामला है. वह किसी और का पति बन गए और किसी और का पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया. कुछ चीजें थीं, जो गलत हुईं और मैं उस महिला का भाई हूं.

बता दें कि अन्नू कपूर सीमा कपूर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में सीमा कपूर से शादी की थी और कुछ महीने में ही दोनों की शादी खत्म हो गई जब उन्हें पता चला कि एक्टर का अफेयर चल रहा है.

अन्नू कपूर ने कहा- वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते

सालों बाद ओम पुरी की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों साथ आए. वहीं इस पर अन्नू कपूर ने बताया कि वह गुस्से में रहते थे ना सिर्फ ओम पुरी के लिए बल्कि अपनी बहन के लिए भी. उन्होंने कहा, “वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते. मेरी बहन ही थी, जिसने उनकी देखभाल की. ​​जब आपका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया, तब आप वापस आए. मैं अपनी बहन से नाराज और परेशान भी था.”

ये भी पढ़े- Madhubala Biopic: सारा अर्जुन की किस्मत चमकी, मिला करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

ओम पुरी पर अन्नू कपूर को था गुस्सा

आगे अन्नू कपूर ने कहा, आज ओम पुरी नहीं हैं. उनका बेटा है. और आज भी मैं भगवान से उनके बेटे के लिए प्रार्थना करता हूं और उनकी एक्स वाइफ नंदिता के लिए भी. मेरी किसी के लिए दुश्मनी नहीं है. लेकिन बहन के लिए अफसोस है क्योंकि उसकी लाइफ बर्बाद हो गई. उसके पास कोई सपोर्ट नहीं था.

अगर मैं सभी कहानी बताने लगा तो यह खराब हो जाएगा क्योंकि मेरे अंदर का भाई बाहर आ जाएगा. ओम पुरी मुझसे डरते थे क्योंकि मैं साफ कह देता था. डरता नहीं था. मैं हेल्पलेस था. मैं कुछ नहीं कर पाया.

ये भी पढ़े- Raaka: प्रेग्नेंसी की वजह से ‘राका” से बाहर होंगी दीपिका? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी…

Back to top button