RCB vs GT: आरसीबी की गुजरात से कड़ी भिड़ंत, चिन्नास्वामी में सम्मान की लड़ाई

RCB vs GT Preview IPL 2026: आरसीबी वर्सेस जीटी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

RCB vs GT Preview IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के रोमांचक सफर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। आईपीएल पॉइंट्स टेबल में आरसीबी 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर है। वहीं जीटी 6 में से तीन जीत के साथ 7वें नंबर पर है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मैच हारकर यहां पहुंची है।बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें अपनी बल्लेबाजी की कमियों को दूर कर जीत की राह पर लौटने पर होंगी।

चिन्नास्वामी में सम्मान की लड़ाई

आरसीबी के लिए यह मैच भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह इस सत्र में अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी में अपना आखिरी मैच खेल सकती है (अगले मैच रायपुर में प्रस्तावित हैं)। टीम अपने प्रशंसकों को जीत के साथ विदाई देना चाहेगी। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी, जिसके कारण उसे 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी।

पॉइंट्स टेबल का समीकरण

वर्तमान में आरसीबी 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं गुजरात टाइटंस 6 अंकों के साथ अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश में है। अगर गुजरात आज हारती है, तो उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो जाएगी।

बल्लेबाजी बनी दोनों टीमों की चिंता

  • आरसीबी: दिल्ली के खिलाफ फिल सॉल्ट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे पावर-हिटर भी संघर्ष करते नजर आए। टीम को अब ‘प्लान बी’ की जरूरत है ताकि धीमी पिचों पर भी बड़ा स्कोर बनाया जा सके।

  • गुजरात टाइटंस: पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पूरी टीम महज 100 रन पर ढेर हो गई थी। शुभमन गिल और जोस बटलर को छोड़कर साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों का बल्ला खामोश है। गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज के कंधों पर भारी जिम्मेदारी होगी

ये भी पढ़े- Sachin Tendulkar के वो ऐतिहासिक Records, जो इतिहास में हमेशा रहेंगे अमर

दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड (Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, फिल सॉल्ट, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़े- Virat Kohli: वन8 कम्यून पर लगा ताला, विराट कोहली ने रेस्टोरेंट से तोड़ा रिश्ता

मैच प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट

चिन्नास्वामी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में यहाँ सतह थोड़ी धीमी (Sticky) देखी गई है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि ओस (Dew) का फायदा उठाया जा सके।

ये भी पढ़े- MI vs CSK: चेन्नई का तूफान, मुंबई इंडियंस तबाह! हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल?

Back to top button