Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर शनि की तिरछी, हो जाए सावधान; पढ़े राशिफल

Horoscope 25 April 2026, Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: आज 25 अप्रैल 2026 है और दिन शनिवार। इस दिन का ग्रह है शनि। शनि व्यक्ति के कर्म और उसके फल का स्वामी है। जीवन में हर कर्म के शुभ या अशुभ फल शनि ही प्रदान करता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है वहीं, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 25 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

आइए जानते हैं Rashifal 25 April 2026 आज  का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला हैं…

मेष राशि (Aries)

आज का दिन पुरानी समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है. संतान की संगति पर ध्यान दें. परिवार में बुजुर्गों की सेवा से मन को शांति मिलेगी और रिश्तों की दूरियां कम होंगी.

वृषभ राशि (Taurus)

सामाजिक कार्यों में सक्रियता से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई पहचान और छवि में निखार आएगा. किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. माताजी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मुलाकात के योग हैं. कोई पुरानी मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)

विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता का दिन है. फालतू के कामों से बचें. कानूनी मामले सिरदर्द बन सकते हैं, इसलिए धन से जुड़े विवादों को बातचीत से निपटाएं. जीवनसाथी से कोई भी राज न छिपाएं, वरना आज वह उजागर हो सकता है. किसी से भी वादा सोच-समझकर करें.

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा. एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी में मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी. जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं. किसी पुराने अनुभव या गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए हितकारी होगा.

सिंह राशि (Leo)

बिजनेस के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, मन मुताबिक लाभ न मिलने से परेशानी होगी. हालांकि, नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. किसी भी संवेदनशील जानकारी को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं. परिवार में विवाह के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि (Virgo)

नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बॉस की नाराजगी से बचने के लिए गलतियों पर नियंत्रण रखें.

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है. शेयर मार्केट में निवेश से नुकसान की आशंका है. क्रोध पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. किसी भी संशय वाले काम में हाथ न डालें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन उलझनों भरा रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है. एक साथ कई काम हाथ में लेने से परेशानी बढ़ सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)

कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. अटकी हुई बिजनेस डील किसी मित्र की मदद से फाइनल होगी. ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं. सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें.

मकर राशि (Capricorn)

बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, पुरानी योजनाओं को गति मिलेगी. कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं, आकस्मिक खराबी से खर्च बढ़ सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें. आज आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)

ईर्ष्यालु और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें. परिवार के ही कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं. अपनी बुद्धि का प्रयोग कर काम निकालें. वाणी में सौम्यता बनाए रखें, वरना रक्त संबंधी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचें. नजरअंदाज करना ही बेहतर है. नवविवाहितों के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंज सकती है. किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ धन से जुड़ा वादा सोच-समझकर करें.

Back to top button