
Viral Video: Karisma Kapoor बोलीं—“हद में रहो!” पैपराजी को सुनाई खरी-खोटी
Bollywood News : बॉलीवुड की ‘लोलो’ यानी करिश्मा कपूर अपनी सादगी और शांत व्यवहार के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में करिश्मा पैपराजी के काम करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर करती और उन्हें सख्त हिदायत देती नजर आ रही हैं।
क्या है पूरा वाक्या?
यह घटना उस वक्त की है जब करिश्मा कपूर मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर नजर आईं। जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़ने लगीं, हमेशा की तरह पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। फोटो खिंचवाने के बाद जब करिश्मा कार में बैठने के लिए मुड़ीं, तो उन्होंने पीछे देखा और पैपराजी को टोकते हुए कहा— “ज्यादा जूम मत करना।” करिश्मा के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी और उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की ‘इनवेसिव’ फोटोग्राफी से सहज नहीं हैं।
Karisma Kapoor to paparazzi: “Zyada zoom mat karna.” 👀
Video goes viral as debate around celebrity privacy grows 🔥#Filmibeat #KarismaKapoor #Paparazzi #ViralVideo #Bollywood pic.twitter.com/7ljodaDoth
— FilmiBeat (@filmibeat) April 29, 2026
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग:
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजन्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। एक वर्ग का मानना है कि पैपराजी अक्सर व्यूज और लाइक्स के चक्कर में एक्ट्रेसेज के वीडियो को आपत्तिजनक एंगल से रिकॉर्ड करते हैं। कई यूजर्स ने करिश्मा का समर्थन करते हुए लिखा, “हर सेलिब्रिटी की अपनी प्राइवेसी होती है और पैपराजी को अपनी सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए।” वहीं कुछ लोग इसे एक्ट्रेसेज का एटीट्यूड भी बता रहे हैं।
पैपराजी और प्राइवेसी का पुराना विवाद:
यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने जूम और कैमरे के एंगल को लेकर आपत्ति जताई है। इससे पहले मृणाल ठाकुर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल चुकी हैं। अक्सर देखा गया है कि ‘क्रिप जूम’ (Creep Zoom) के कारण अभिनेत्रियों को सार्वजनिक स्थानों पर असहज महसूस करना पड़ता है।
करिश्मा कपूर के इस कड़े रुख ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पैपराजी कल्चर और व्यक्तिगत निजता के बीच की महीन रेखा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि क्या पैपराजी एसोसिएशन इस पर कोई नई गाइडलाइन जारी करता है या नहीं।





