Qatar के आसमान में इमरजेंसी… US ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ ने भेजा संकट संदेश

Middle East Tension: अमेरिका का ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहे जाने वाला Boeing KC-135 Stratotanker उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब उसने उड़ान के दौरान ‘7700’ का आपातकालीन संकेत जारी कर दिया। यह संकेत विमान में किसी गंभीर तकनीकी या सुरक्षा समस्या की ओर इशारा करता है।

कतर के ऊपर से गायब हुआ सिग्नल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सैन्य विमान संयुक्त अरब अमीरात के अल धाफरा एयर बेस से उड़ा था और कतर के आसमान से गुजर रहा था, तभी अचानक उसका ट्रांसपोंडर सिग्नल गायब हो गया।

Flightradar24 के डेटा के अनुसार, विमान ने फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय ‘7700’ कोड प्रसारित किया, जो वैश्विक स्तर पर इमरजेंसी का संकेत माना जाता है।


मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच घटना
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब फारस की खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह विमान क्षेत्र में चल रहे सैन्य अभियानों के समर्थन के लिए तैनात था और हवा में ही अन्य लड़ाकू विमानों को ईंधन उपलब्ध कराने का काम करता है।

‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ क्यों कहा जाता है?
KC-135 स्ट्रैटोटैंकर अमेरिकी वायुसेना का एक अहम एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान है, जो हवा में उड़ रहे फाइटर जेट्स और अन्य सैन्य विमानों को ईंधन भरने में सक्षम होता है। इसी वजह से इसे ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहा जाता है।

यह भी पढ़ें…

Strait of Hormuz में बड़ा हमला! Iran ने अमेरिकी जहाज पर दागीं मिसाइलें…

क्या हुआ विमान के साथ?
फिलहाल विमान की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं है कि विमान सुरक्षित लैंड कर पाया या किसी तकनीकी खराबी के कारण उसे आपातकाल घोषित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें…

सरकारी कर्मचारियों को अब महीने में दो बार सैलरी… Nepal सरकार का नया आदेश

नजरें अमेरिकी प्रतिक्रिया पर
इस घटना के बाद अब सबकी नजर अमेरिकी वायुसेना की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटना सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Hormuz स्ट्रेट में फिर हमला… तीन जहाजों पर गोलीबारी से मचा हड़कंप

Back to top button