
PG Admission Alert: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई…
AU PGAT 2026 Application: प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। AU PGAT 2026 के तहत इस साल कुल 9467 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
5 मई से शुरू हुए आवेदन, 25 मई आखिरी तारीख
यूनिवर्सिटी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 25 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क जमा करना भी अनिवार्य होगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन
AU PGAT के माध्यम से विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:
- MA (मास्टर ऑफ आर्ट्स)
- MCom (मास्टर ऑफ कॉमर्स)
- MSc (मास्टर ऑफ साइंस)
- MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
- MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)
एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होगा चयन
PG कोर्स में दाखिला AU PGAT (Post Graduate Admission Test) के माध्यम से होगा। परीक्षा की तारीख यूनिवर्सिटी द्वारा जल्द घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
UP Homeguard Exam: लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहाँ देखें टाइम टेबल
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- PGAT 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
- फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
यह भी पढ़ें…
UP CNET: मेडिकल फील्ड में करियर का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई…
छात्रों के लिए अहम मौका
PG में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। समयसीमा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें…





