
UP Homeguard Exam: लखनऊ-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यहाँ देखें टाइम टेबल
UP Homeguard Exam: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 25 से 27 अप्रैल तक लखनऊ (ऐशबाग) और गोरखपुर के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यहाँ देखें समय और स्टॉपेज।
UP Homeguard Exam: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा (Homeguard Enrolment-2025) में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में होने वाली दिक्कतों और ट्रेनों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने ‘अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन’ (Unreserved Exam Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन और गोरखपुर के बीच 25, 26 और 27 अप्रैल को संचालित की जाएगी।
ऐशबाग से गोरखपुर (गाड़ी संख्या 05050) का शेड्यूल
लखनऊ के ऐशबाग से चलने वाली यह ट्रेन अभ्यर्थियों को रात के सफर की सुविधा देगी ताकि वे सुबह तक अपने परीक्षा केंद्र पहुँच सकें।
-
प्रस्थान: ऐशबाग से रात 20:45 बजे।
-
प्रमुख स्टॉपेज: * बादशाह नगर: 21:18 बजे
-
बाराबंकी: 22:03 बजे
-
जरवल रोड: 22:48 बजे
-
करनैलगंज: 23:06 बजे
-
गोंडा: 23:50 बजे
-
मनकापुर: 00:15 बजे (मध्य रात्रि)
-
बस्ती: 01:40 बजे
-
खलीलाबाद: 02:10 बजे
-
-
आगमन: गोरखपुर स्टेशन पर तड़के 03:30 बजे।
गोरखपुर से ऐशबाग (गाड़ी संख्या 05049) वापसी का शेड्यूल
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए यह ट्रेन 26 और 27 अप्रैल को गोरखपुर से रवाना होगी।
-
प्रस्थान: गोरखपुर से सुबह 04:55 बजे।
-
प्रमुख स्टॉपेज: यह ट्रेन वापसी में खलीलाबाद (05:34), बस्ती (06:03), गोंडा (07:20), बाराबंकी (09:00) और बादशाहनगर (09:36) रुकते हुए चलेगी।
-
आगमन: ऐशबाग जंक्शन पर सुबह 10:20 बजे।
सुरक्षा और परीक्षा की सुचिता के कड़े इंतजाम
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं, परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने इस बार ‘आधार आधारित केवाईसी’ और बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की है।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह: रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि परीक्षार्थी केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। भीड़ को देखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुँचने का प्रयास करें।





