‘Inspector Avinash 2’ में Randeep Hooda फिर मचाएंगे बवाल, रिलीज डेट ने बढ़ाया क्रेज

Inspector Avinash Season 2: क्राइम ड्रामा इंस्पेक्टर अविनाश अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है।  JioHotstar ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Randeep Hooda एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे।

Inspector Avinash Season 2 : रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश‘ (Inspector Avinash) को पहले सीजन में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, और उसी लोकप्रियता के कारण दूसरे सीजन का इंतजार भी लंबे समय से हो रहा था। Randeep Hooda ने खुद इस किरदार के नए फेज के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार कहानी सिर्फ वर्दी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह ज्यादा व्यक्तिगत, ज्यादा आक्रामक और कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाली है.

दमदार इंस्पेक्टर के रोल में रणदीप हुड्डा

आपको बता दें ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ के ट्रेलर में रणदीप हुड्डा एक दमदार इंस्पेक्टर के रोल में दिख रहे हैं. कुछ सीन में वह भेष बदले हुए भी दिख रहे हैं. टीज़र में कुछ दमदार डायलॉग हैं. इनमें से एक डायलॉग है जिसमें रणदीप हुड्डा कहते हैं, “ज़िंदगी और मौत के बीच बस एक उंगली का फासला है”.

कुछ इंटेंस सीन भी हैं, जिसमें एक्टर दमदार एक्शन सीन करते दिख रहे हैं. एक ऐसी कहानी को दिखाने का संकेत देता है, जिसमें दांव बड़े हैं, लड़ाइयां मुश्किल हैं और रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं है.

ये भी पढ़े- Box Office: ‘राजा शिवाजी’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, लाखों में सिमटी ‘एक दिन’

कौन सितारे आएंगे नजर?

सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ इस बार उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं. इस सीरीज की कहानी लिखने की जिम्मेदारी डायरेक्टर नीरज के साथ संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने संभाली है.

ये भी पढ़े- Pati Patni Aur Woh Do’ के नए गाने ने बढ़ाया क्रेज, ‘हमने वहीं लगाया दिल’…

इस दिन होगा रिलीज 

‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ का टीजर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।  यह सीरीज 15 मई 2026 को सिर्फ JioHotstar पर प्रीमियर होगी।

ये भी पढ़े- Haunted 3D: भूतिया महल में दफन रहस्यमयी कहानियाँ, ‘हॉन्टेड 3D’ का टीजर रिलीज

Back to top button