
Kolkata में 8 मई को BJP विधायक दल की बैठक, 9 मई सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण तय…
West Bengal Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। Bharatiya Janata Party (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सभी की नजरें नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हैं। इसी कड़ी में 8 मई की शाम Kolkata में बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
9 मई सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 9 मई को सुबह 10 बजे नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी दलों के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।
टैगोर जयंती पर खास आयोजन
BJP प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने संकेत दिए हैं कि शपथ ग्रहण को गुरुदेव Rabindranath Tagore की जयंती के अवसर पर रखा गया है।
हालांकि टैगोर का जन्म 7 मई को हुआ था, लेकिन बंगाली परंपरा के अनुसार इस साल उनकी जयंती 9 मई को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन शपथ ग्रहण को सांस्कृतिक रूप से भी खास बनाने की योजना है।
यह भी पढ़ें…
BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल में बड़ा फैसला, सुवेंदु अधिकारी होंगे नए CM?
CM चेहरे पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी के भीतर मंथन जारी है। राज्य की राजनीति में इस वक्त कई बड़े नाम चर्चा में हैं जिसमे सबसे ज्यादा चर्चा Suvendu Adhikari को लेकर हो रही है। उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।लेकिन अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें…
“इस्तीफा नहीं दूंगी”… ममता बनर्जी के फैसले से सियासी भूचाल, अब क्या है विकल्प?
ऐतिहासिक होगा यह पल
अगर बीजेपी का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में शपथ लेता है, तो यह राज्य के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा। लंबे समय तक वामपंथ और फिर क्षेत्रीय दलों के वर्चस्व के बाद यह एक नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत होगी।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 8 मई की विधायक दल की बैठक और 9 मई का शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर बीजेपी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
यह भी पढ़ें…





