
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के बुलंद रहेंगे भाग्य के सितारे, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य।
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार अत्यंत लाभकारी और सुख-समृद्धि प्रदायक रहने वाला है. दोपहर 12:22 तक षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि का प्रारंभ होगा.
आज ग्रहों की विशेष स्थिति से शुभ, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का साथ मिलेगा. विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मालव्य योग का लाभ मिलेगा, वहीं वृष राशि के जातकों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे.
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…Horoscope 8 May 2026
मेष राशि: आपकी राशि में सूर्य-बुध की उपस्थिति प्रमोशन और मान-सम्मान के द्वार खोलेगी. बिजनेस में कड़ा मुकाबला रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी. लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे.
वृषभ राशि: आपकी राशि में शुक्र की मौजूदगी आपके आकर्षण को बढ़ाएगी और दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगी. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. आर्थिक तौर पर धन का आगमन होगा. जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. नई शुरुआत के लिए दिन भाग्यशाली है.
मिथुन राशि: आपकी राशि में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति आपको ज्ञान देगी, लेकिन आठवें चंद्रमा के कारण आर्थिक जोखिम उठाने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है. नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.
कर्क राशि: नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. रिलेशनशिप में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप फिटनेस पर ध्यान देंगे. दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी. आत्मविश्वास के साथ की गई नई शुरुआत आपको सफलता और प्रगति के मार्ग पर ले जाएगी.
सिंह राशि: आपकी राशि में केतु की स्थिति आपको अनुशासन में रखेगी. करियर में आ रही चुनौतियां दूर होंगी और शत्रुओं पर आपकी जीत होगी. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. आर्थिक तौर पर दिन खर्चीला रह सकता है, परंतु आय के स्रोत बने रहेंगे. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
कन्या राशि: शिक्षा और कला से जुड़े जातकों को बड़े अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के योग हैं, निवेश से मुनाफा होगा. जॉब में नई योजना सफल होगी. लव लाइफ में प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी, आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से आपके अटके काम पूरे होंगे.
तुला राशि: बिजनेस में स्थिरता आएगी. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन व्यय हो सकता है. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सीने में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है. माता का सहयोग आपके लिए किस्मत के द्वार खोलेगा.
वृश्चिक राशि: करियर में आपके पराक्रम से आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी. बिजनेस संबंधी छोटी यात्रा सुखद और आर्थिक लाभ देने वाली होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. नौकरी में सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत होगी.
धनु राशि: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं, जिससे संचित धन में वृद्धि होगी. बिजनेस में नई डील होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में आपकी वाणी का प्रभाव प्रमोशन दिला सकता है. परिवार में सुख-शांति रहेगी. लव लाइफ में स्थिरता आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आंखों में समस्या हो सकती है.
मकर राशि: करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता खिलेगी. बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा. आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप फिटनेस पर ध्यान देंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. निर्णय लेने की क्षमता सटीक रहेगी. किस्मत आपके पक्ष में है, जिससे हर काम में प्रगति होगी.
कुंभ राशि: आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आपकी राशि में राहु का संचार आपको थोड़ा भ्रमित कर सकता है. नौकरी में कार्यभार बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में तालमेल की कमी रह सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए भारी लाभ और इच्छापूर्ति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी राशि में मंगल-शनि की युति आपको अनुशासित रखेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. लव लाइफ में खुशियां आएंगी. स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा.





