Aakhri Sawal Trailer: सच से पर्दा उठाती है संजय दत्त की फिल्म, दमदार है ट्रेलर

Aakhri Sawal Trailer Released: संजय दत्त इन दिनों फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो काफी दमदार और कई सवालों के जवाब देती है.

Aakhri Sawal Trailer Released: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पिछली कई फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में भी धमाल मचाने वाले हैं। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। ट्रेलर काफी दमदार है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैसा है ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर?

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के ऐलान से शुरू होता है, जिसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आ जाती है, जिसमें आरएसएस का नाम आता है और यहां सवाल खड़ा होता है कि जब आरएसएस का नाम समाज सेवा शांति है तो बाबरी मस्जिद पर क्यों चढ़े?

फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त का दमदार रोल होता है, जो एक प्रोफेसर के रोल में होते हैं. वह आरएसएस के खिलाफ उठ रहे सवालों के बेबाकी से जवाब देते नजर आते हैं. इसमें लेफ्ट और राइट विंग्स को भी दिखाया गया है. संजय दत्त के साथ ही समीरा रेड्डी और अमित साध जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आते हैं और एक दमदार भूमिका में दिखाई देते हैं. ट्रेलर देखने के बाद ये एक कमाल की फिल्म लगती है.

ये भी पढ़े- अपनी मौत की झूठी खबर पर आग-बबूला हुए Shakti Kapoor, बोले- ‘मैं लीगल एक्शन…’

कब रिलीज होगी ‘आखिरी सवाल’?

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि ‘आखिरी सवाल’ को सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा तो ये फिल्म 15 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी. फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें संजय दत्त के साथ ही समीरा रेड्डी, अमता साध और अन्य कलाकार अहम रोल में हैं. ‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है.

ये भी पढ़े- Dhurandhar: सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार, अभी बाकी है ‘धुरंधर’ की कहानी…

Back to top button