Kolkata में PM Modi ने मंच पर छुए बुजुर्ग के पैर, जानिए कौन हैं ये खास शख्स…

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले ऐसा भावुक दृश्य पेश किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पीएम मोदी मंच पर पहुंचे और वहां मौजूद एक बुजुर्ग शख्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी के इस व्यवहार को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर मंच पर मौजूद वह बुजुर्ग व्यक्ति कौन थे, जिन्हें प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इतना सम्मान दिया।

कौन हैं वे बुजुर्ग शख्स?
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने जिन बुजुर्ग के पैर छुए, वे पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्व बताए जा रहे हैं। उनका नाम माखनलाल सरकार है। वह 98 साल के हैं और पश्चिम बंगाल में बीजेपी के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक हैं। पीएम मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार ने पार्टी के काफी काम किया है। साल 1952 में, उन्हें भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया था।

माखनलाल सरकार, भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी नेताओं में से एक हैं। 1980 में बीजेपी के गठन के बाद, वे पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक बने। महज एक वर्ष के भीतर, उन्होंने लगभग 10,000 सदस्यों को नामांकित करने में मदद की।

शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें विशेष अतिथि के तौर पर मंच पर आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान देकर बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और वरिष्ठ पीढ़ी के प्रति आदर का संदेश देने की कोशिश की।

हालांकि कार्यक्रम के दौरान उनका नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानकारी तलाशने लगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी का यह कदम केवल व्यक्तिगत सम्मान तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए बंगाल की सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें…

Delhi में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISIS से जुड़े 8 एजेंट गिरफ्तार…


शपथ ग्रहण समारोह में जुटे कई बड़े नेता
कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। मंच पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगातार अलग-अलग अतिथियों से मुलाकात करते नजर आए।

यह भी पढ़ें…

PM Modi की नई DP बनी चर्चा का विषय, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को किया याद

मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
पीएम मोदी द्वारा बुजुर्ग के पैर छूने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और सम्मान की परंपरा से जोड़कर देखा। कई लोगों ने प्रधानमंत्री के इस व्यवहार की सराहना की, जबकि राजनीतिक हलकों में इसे बंगाल की जनता से भावनात्मक जुड़ाव की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।


यह भी पढ़ें…

‘अगली बार युद्धक्षेत्र भी भारत तय करेगा’, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का बड़ा संदेश…

Back to top button