
RR vs GT: जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
RR vs GT: IPL 2026 का 52वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा. जानिए दोनों टीमों में आज किसका पलड़ा भारी नजर आता है.
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, RR vs GT, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाना है. इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी. राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है. आरआर सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली आरआर अपने घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सभी की निगाहें
वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी, जो इस सीजन भी विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं. उन्होंने पिछले साल 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही था. वेन्यू भी यही (सवाई मानसिंह स्टेडियम) था, सूर्यवंशी आज फिर वही दोहराना चाहेंगे. यशस्वी जायसवाल भी तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जयपुर में अभी तक उनका बल्ला नहीं चला है. जयपुर में खेली 2 पारियों में उन्होंने कुल 16 रन (10 और 6) ही बनाए हैं, ये चिंता का सबब है.
गिल बनाम आर्चर
आज शुभमन गिल और जोफ्रा आर्चर के बीच जंग देखने को मिलेगी. अभी तक इस बैटल में आर्चर हावी रहे हैं, जिन्होंने 6 पारियों में उनके सामने सिर्फ 16 रन दिए हैं और 3 बार आउट किया है. आज गिल को अपनी क्लास दिखानी होगी. गिल अभी तक 3 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. आज गुजरात को जीतना है तो गिल का चलना जरुरी होगा.
गुजरात टाइटंस में शामिल जोस बटलर कई सालों तक राजस्थान रॉयल्स में खेले, और जयपुर में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है. ऐसे में बटलर भी आज बड़ी पारी खेल सकते हैं.
ये भी पढ़े- IPL 2026: KKR की जीत ने उड़ाई इन टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान
राजस्थान-गुजरात में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान की गाड़ी पटरी से उतर गई है। लह लगातार चार जीत के साथ शुरुआत के बाद 6 में से 4 मैच गंवा चुकी है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने लगातार तीन मैच जीते हैं। ऐसे में उसका पलड़ा भारी है।
ये भी पढ़े- IPL 2026 में फिक्सिंग और हनी-ट्रैप का खतरा, BCCI ने सुनाया सख्त फरमान





