
UP Weather: नोएडा समेत इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?
UP Weather: उत्तर प्रदेश में कही धूप तो कहीं आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी हैं. मौसम विभाग ने आज नोएडा-गाजियाबाद समेत प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
UP Weather: यूपी में मौसम फिर बिगड़ गया है। मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल और बिजनौर में मंगलवार सुबह गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में ओले और बिजली भी गिर सकती है। इस बीच पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही और तेज हवा ने बारिश का माहौल बनाया हुआ है।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और बलरामपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी. इन जिलों में बिजली गिरने और 50 किमी की रफ़्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.
लखनऊ से नोएडा तक मौसम का हाल
राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं. सुबह से ही आसमान साफ़ बना हुआ हैं और धूप निकलेगी. दिन होते-होते गर्मी में इजाफा होगा. आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहेगा. वहीं नोएडा-गाजियाबाद की बात करें तो यहां आज आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं.
ये भी पढ़े- जॉनी-जॉनी यस पापा’ पर यूपी सरकार को आपत्ति, सिलेबस से हटाने की उठी मांग…
राजधानी में सोमवार को दिन का पारा 36.3 और रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने से गर्मी में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन लू का असर नहीं रहा।
ये भी पढ़े- खोया मोबाइल अब मिलेगा वापस! लखनऊ पुलिस ने 21 लाख के फोन किए बरामद…
IMD का कहना है कि इस बारिश की वजह से राज्य में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली हैं. अगले एक हफ्ते में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होगी वहीं रात में भी गर्मी बढ़ेगी.
ये भी पढ़े-सनातन को मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए”, काशी में बोले योगी आदित्यनाथ…





