‘तेरे हिस्से के मच्छर मुझे काटते हैं…’ AMU में मच्छरदानी को लेकर दो छात्रों में हिंसक झड़प

Aligarh News In Hindi: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएस नॉर्थ हॉल में मच्छरदानी लगाने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

Aligarh News In Hindi: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएस नॉर्थ हॉल में ग्रेजुएशन के दो छात्रों के बीच मच्छरदानी लगाने पर हिंसक झड़प हुई. बीए सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के इन रूममेट्स के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब कश्मीरी छात्र ने अपने बेड पर मच्छरदानी लगा ली. गाजीपुर निवासी रूममेट ने दावा किया कि इससे कूलर की हवा रुक गई और कमरे के सारे मच्छर उसे काटने लगे. बहस ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रॉक्टर ऑफिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसकी अब विश्वविद्यालय प्रशासन जांच कर रहा है

सारे मच्छर मेरी तरफ आ रहे हैं’

दूसरे छात्र का आरोप था कि मच्छरदानी लगाने की वजह से कमरे के सारे मच्छर उसकी तरफ आ रहे हैं और उसे ज्यादा काट रहे हैं. उसने अपने साथी छात्र से मच्छरदानी हटाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों छात्रों के बीच हाथापाई हो गई. हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में दोनों पक्षों ने प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ेअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत पर सवाल! सपा ने की जांच की मांग…

कूलर की हवा रुकने की भी शिकायत

विवाद सिर्फ मच्छरों तक सीमित नहीं रहा. दूसरे छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि कमरे में लगा कूलर ठीक से हवा नहीं दे पा रहा था, क्योंकि मच्छरदानी हवा को रोक रही थी. इसी वजह से कमरे में घुटन हो रही थी और उसे परेशानी हो रही थी.

इसी मुद्दे को लेकर दोनों छात्रों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया और आखिरकार विवाद मारपीट तक पहुंच गया.

प्रॉक्टर ऑफिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रॉक्टर ऑफिस ने दोनों छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की. एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर नावेद अली खान ने कहा कि इस तरह की छोटी-छोटी बातों पर छात्रों का लड़ना अच्छी बात नहीं है.

ये भी पढ़ेUP में बिक रहा दूषित मिनरल वॉटर? जांच में मिले खतरनाक बैक्टीरिया…

उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में यह सामने आता है कि किसी छात्र ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. फिलहाल यह अनोखा मामला पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस विवाद को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेPM Modi की अपील का असर, लखनऊ की मेयर ने सरकारी गाड़ी लौटाई

Back to top button