विद्या-राशि संग धमाल मचाएंगे Akshay Kumar, फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस

Akshay Kumar Anees Bazmee Film: अक्षय कुमार एक बार फिर अनीस बज्मी के साथ फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म ला रहे हैं. इसमें वे विद्या बालन और राशि खन्ना संग स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और दमदार अदाकारा विद्या बालन (Vidya Balan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. इस अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) कर रहे हैं. लंबे समय बाद इस हिट जोड़ी की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का इंतजार किया जा रहा है. वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

अक्षय-अनीस की जोड़ी ला रही फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अनीस बजमी की अपकमिंग फिल्म की केरल में शूटिंग का एक अहम शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ है और आने वाले दिनों में मेकर्स अक्षय कुमार की एक नई तस्वीर जारी करने वाले हैं. श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में नजर आएंगे. साथ ही  साथ ही विजय राज और सुदेश लहरी के साथ राशि खन्ना भी एक अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) 

 

कब रिलीज होगी अक्षय की अपकमिंग पिल्म
फिल्म का प्रोडक्शन वर्क तय शेड्यूल पर चल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय स्टारर और अनीस निर्देशित इस फिल्म को साउथ के बड़े फिल्म मेकर दिल राजू बना रहे हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस श्री वेक्टेश्वर क्रिएशन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा गया है कि ये फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़े- Cannes 2026 में आलिया भट्ट का जलवा, फ्लोरल गाउन में कहर लगीं एक्ट्रेस…

Back to top button