
PBKS vs MI: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी पंजाब, मुंबई बिगाड़ सकती है खेल…
PBKS vs MI IPL 2026: धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उतरेगी। हालांकि मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है।
IPL 2026 PBKS vs MI: आईपीएल 2026 के 58वें मैच में गुरुवार को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मुकाबले में प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत रखने के लिए पंजाब के लिए जीत जरूरी होगी। वहीं मुंबई जो अपना सबकुछ खो चुकी है उसका खेल बिगाड़ सकती है। बारिश का भी मैच के दिन पूर्वानुमान है। साथ ही यह भी एक बड़ा सवाल होगा कि हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए इस मैच में उतरते हैं या नहीं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार वह टीम के साथ धर्मशाला पहुंचे नहीं हैं।
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है मुंबई
मुंबई की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ये टीम अब कोशिश करेगी की बचे हुए मैच जीते और अंकतालिका में अपनी स्थिति को सम्मानजनक बनाए। मुंबई का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है और इस टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से 3 मैच जीते हैंं जबकि 8 में उसे हार मिली है। 6 अंक के साथ ये टीम 9वें स्थान पर है।
तीसरे नंबर पर है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम अभी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस टीम ने अब तक खेले 11 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में उसे हार मिली है। एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था। इस टीम के 13 अंक हैं।
PBKS vs MI मैच पर मंडराया रद्द होने का खतरा
धर्मशाला में सुबह 11 बजे से बारिश की संभावना तेज हो गई थी और AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे बारिश की संभावना 37-51% तक है. इसके बाद बारिश नहीं है लेकिन मौसम कभी भी खराब हो सकता है. अगर इतने घंटों तक बारिश होती रही, तो मैदान की हालत खराब हो सकती है और उसे खेलने लायक बनाने में समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़े- RCB vs KKR: कोहली की ‘विराट’ आंधी में उड़ा KKR, सेंचुरी ठोक बनाया महारिकॉर्ड
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 12
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट/लॉकी फर्ग्युसन, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस- रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर/अश्वनि कुमार।
ये भी पढ़े- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात, फिर भी कंफर्म नहीं प्लेऑफ…





