RCB vs KKR: कोहली की ‘विराट’ आंधी में उड़ा KKR, सेंचुरी ठोक बनाया महारिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ इतिहास रच दिया है। वह टी20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जानें कोहली के रिकॉर्ड्स और RCB vs KKR मैच की पूरी डिटेल।

RCB vs KKR, IPL 2026, Virat Kohli T20s Centuries: ‘रन मशीन’ विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है। आईपीएल 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ नाबाद 105 रनों की तूफानी पारी खेलकर कोहली ने न केवल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जीत दिलाई, बल्कि एक ऐसा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे तोड़ना किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी।

KKR के खिलाफ रचा इतिहास

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कोहली के बल्ले से निकला यह शतक उनके टी20 करियर का 10वां शतक था। इस जादुई आंकड़े के साथ ही वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली के इन 10 शतकों में से 9 शतक आईपीएल (IPL) में आए हैं, जबकि 1 शतक उन्होंने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल (अफगानिस्तान के खिलाफ, 2022) में लगाया था। इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा (9 शतक) को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली की ‘विराट’ आंधी में उड़ा कोलकाता

मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में उतरी RCB की शुरुआत धीमी रही और जैकब बेथल जल्द आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (39 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की।

कोहली ने मात्र 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत RCB ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये भी पढ़े- RCB vs KKR: प्लेऑफ की टिकट कटाने उतरेगी बेंगलुरु, KKR के लिए ‘करो या मरो’ की जंग

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की लिस्ट

विराट कोहली अब दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके नाम टी20 में 10 या उससे अधिक शतक हैं:

  1. क्रिस गेल: 22 शतक

  2. बाबर आजम: 13 शतक

  3. विराट कोहली: 10 शतक

  4. डेविड वार्नर: 10 शतक

कोहली का शानदार टी20 करियर

आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 426 टी20 मैचों की 409 पारियों में 14,027 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 108 अर्धशतक दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 1263 चौके और 453 छक्के जड़े हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची गुजरात, फिर भी कंफर्म नहीं प्लेऑफ…

Back to top button