
NEET UG 2026: आ गई NEET परीक्षा की नई तारीख, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
NEET UG 2026: नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है. एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम की डेट जारी कर दी है. इसके लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे.
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET UG) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. रहा है. नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था. नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. वहीं आज नीट-यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
परीक्षा की तारीख और समय
NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी. ये एग्जाम 21 जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें. परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं. ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें।
- छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
- किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.
सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.
- ईमेल आईडी: neet-ug@nta.ac.in
- हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- तैयारी का समय: अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें.
- परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी.





