Tilak Varma पर नस्लीय टिप्पणी कर फंसे अर्शदीप सिंह, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Tilak Varma: गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स की टीम का आमना-सामना धर्मशाला के मैदान पर था. इससे पहले पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह स्नैपचैट पर तिलक वर्मा से मौज ले रहे थे, जो उन्हें अब भारी पड़ गया है.

Tilak Varma: पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. गुरुवार (14 मई) को सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) के साथ उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है. यह वीडियो कथित तौर पर अर्शदीप ने ‘स्नैपचैट’ पर शेयर किया था, जिसमें खिलाड़ियों के बीच मजाक-मस्ती दिखाई गई.

अर्शदीप ने तिलक पर की नस्लीय टिप्पणी

अर्शदीप यहीं नहीं रुके. जब तिलक उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि, “सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या.” तब तिलक हल्की मुस्कान के साथ एक कंपनी का नाम बताते हुए कहते हैं कि लगा ली. फिर अर्शदीप नमन धीर की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये होता है असली नूर (चमक), और ये (तिलक वर्मा की तरफ) होता है नकली नूर.”

इस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप, तिलक वर्मा के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान मजाक करते नजर आ रहे हैं. बातचीत के दौरान, अर्शदीप ने तिलक को ‘अंधेरे’ कहकर पुकारा, जो हिंदी का एक शब्द है और आमतौर पर अंधेरे या सांवलेपन से जुड़ा होता है. बाद में उन्होंने मजाक में कहा कि बल्लेबाज को सनस्क्रीन लगानी चाहिए

जमकर लगाई जा रही है क्लास

वीडियो से साफ पता चल रहा है कि अर्शदीप तिलक वर्मा के रंग का मजाक उड़ा रहे थे, उन्होंने ही इस वीडियो को शेयर भी किया. लेकिन लोग इस पर भड़क उठे. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “सच कहूं तो यह बिल्कुल बेतुका है. इस वीडियो में अर्शदीप सिंह साफ तौर पर तिलक वर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं. एक दिन सोशल मीडिया पर इस तरह का बर्ताव उन्हें सचमुच मुश्किल में डाल देगा. युजवेंद्र चहल इस बात का एकदम सही उदाहरण हैं कि चीजें कितनी तेजी से पलट सकती है.”

ये भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, तिलक वर्मा को मिली कप्तानी, श्रीलंका में ट्राई सीरीज…

पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल की और इसके हीरो तिलक ही रहे जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और छह चौके मारे। ये पंजाब की लगातार पांचवीं हार है और उब उसे प्वेऑफ में जाने के लिए अपने बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे।

ये भी पढ़े- RCB vs KKR: कोहली की ‘विराट’ आंधी में उड़ा KKR, सेंचुरी ठोक बनाया महारिकॉर्ड

Back to top button