‘Dhurandhar 2’ ने पड़ोसी मुल्क में मचाई खलबली, #1 पर कर रही ट्रेंड; Netflix हुआ क्रैश

Dhurandhar 2 OTT : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही पाकिस्तान में धमाल मचा दिया है.

Dhurandhar 2 OTT : धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ाने आ गई है। भारतीय दर्शक भले ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, लेकिन विदेशों में इस फिल्म ने ऑनलाइन दस्तक दे दी है। पाकिस्तान में फिल्म तहलका मचा रही है।

जब धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म रिलीज हुई थी तो यह फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में बैन कर दी गई थी। कराची के लियारी में आतंकवादी नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया गया। हालांकि, जब यह फिल्म पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स पर आई तो यह पड़ोसी मुल्क में नंबर 1 बन गई थी। अब दूसरा पार्ट देखने के चलते नेटफ्लिक्स ही क्रैश हो गया।

रिलीज होते ही टूट पड़े दर्शक (Dhurandhar 2 OTT)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दूसरा भाग लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज हुआ। जैसे ही रात में फिल्म स्ट्रीम हुई, वैसे ही सोशल मीडिया पर इसके चर्चे शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। कई यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म ऑनलाइन आते ही लोग एक साथ उसे देखने पहुंच गए, जिसके चलते नेटफ्लिक्स का सर्वर धीमा पड़ गया।

 

हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट्स ने इस चर्चा को और तेज कर दिया। कई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स भी इस बारे में खुलकर बात करते नजर आए।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा

एक वायरल वीडियो में पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी का जिक्र करती दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि वहां लोग रात 12 बजे का इंतजार कर रहे थे ताकि फिल्म रिलीज होते ही तुरंत उसे देख सकें। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि धुरंधर 2 पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़े- Pati Patni Aur Woh Do Review: कन्फ्यूजन और कॉमेडी का ओवरडोज; आयुष्मान खुराना का जादू?

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में पाकिस्तान के इंटरनेट सिस्टम पर तंज कसा, तो कुछ ने कहा कि फिल्म को लेकर वहां की जनता की एक्साइटमेंट देखने लायक है। सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।

ये भी पढ़े- ‘Welcome To The Jungle’ Teaser Out, अफरा-तफरी, कंफ्यूजन और नॉनस्टॉप हंसी का फुल पैकेज

Back to top button