
Golmaal 5: कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एंट्री ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
Golmaal 5: अजय देवगन की मच अवटेड ‘गोलमाल 5’ में इस बार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. वहीं क्या आप जानते हैं कि अक्षय ने इस फिल्म से अजय देवगन से ज्यादा फीस वसूली है.
Golmaal 5: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘गोलमाल’ अब और भी बड़ी और भव्य होने वाली है। इसके अगले पार्ट गोलमाल 5 (Golmaal 5) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें सभी पुराने कलाकारों के साथ अक्षय कुमार की एंट्री हुई है।
इसके बाद ये खबर फैली कि उन्हें गोलमाल 5 में अजय देवगन (Ajay Devgn) से ज्यादा फीस दी गई है। ऐसा कहा जा रहा था कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के लिए अक्षय कुमार को 40 करोड़ रुपये दिए हैं।
अक्षय कुमार की फीस का सच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ‘गोलमाल 5’ में 18-22 दिन की शूटिंग करने वाले हैं और सिर्फ इतने से दिन के लिए उन्हें 35-40 करोड़ रुपये की भारी रकम दी जा रही है. हालांकि, रोहित शेट्टी पिक्चर्ज के प्रवक्ता ने अब ये साफ कर दिया है कि ऐसी सभी रिपोर्ट्स झूठी और सिर्फ अटकलें हैं.
रिपोर्ट में रोहित शेट्टी पिक्चर्ज के प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि गोलमाल 5 से जुड़े कमर्शियल और मेहनताने को लेकर, खासकर इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार की फीस के संबंध में, कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हम पूरी तरह से साफ करना चाहते हैं कि ये सभी दावे पूरी तरह से बेबुनियाद, गलत और महज अटकलें हैं.
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar 2’ ने पड़ोसी मुल्क में मचाई खलबली, #1 पर कर रही ट्रेंड; Netflix हुआ क्रैश
“महज अफवाह है”
आगे स्पॉक्सपर्सन ने कहा, “फिल्म से जुड़ी कमर्शियल बातें गोपनीय होती हैं और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई भी लीड पार्टी इन्हें कभी भी पब्लिकली जाहिर नहीं करती. अभी जो भी आंकड़े, संख्याएं या फाइनेंशियल डिटेल्स बताई जी रही हैं, वो पूरी तरह से अफवाहें हैं और सच नहीं हैं. हम ये फिल्म आप सभी के लिए बहुत प्यार से बना रहे हैं. हम बस इतना ही चाहते हैं कि इस सफर में आप हमारा साथ दें.”
‘गोलमाल 5’ फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. इस मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी से जुड़ी नई जानकारियों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अक्षय कुमार के अलावा, इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी, कुणाल खेमू और बाकी कलाकार भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़े- Pati Patni Aur Woh Do Review: कन्फ्यूजन और कॉमेडी का ओवरडोज; आयुष्मान खुराना का जादू?





