
बच्चों से ज्यादा ‘डॉग्स पालो’? Shefali Shah के बयान ने मचाया बवाल
Shefali Shah ने यंग जनरेशन को अपनी कुछ सलाह दी हैं। उनका कहना है कि जल्दबादी में शादी नहीं करनी चाहिए और जब आप इमोशनली स्ट्रॉन्ग हो तब ही शादी करो।
Shefali Shah: एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में एक बेबाक बातचीत के दौरान शादी, रिश्तों और बच्चों के बारे में अपनी राय खुलकर रखी। शादी और माता-पिता बनने से जुड़े दबावों के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने युवाओं को सलाह दी कि वे खुद को अच्छी तरह से समझे बिना जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि बच्चों के बजाय लोगों को ‘कुत्ते पालने चाहिए’, क्योंकि कुत्ते बिना शर्त प्यार करते हैं।
क्या बोलीं शेफाली शाह?
शेफाली शाह ने रिलेशनशिप और पेरेंटहुड पर चर्चा करते हुए कहा, ‘जब आप खुद को ही नहीं समझ पाते, खुद एक बच्चे हो तब शादी जैसा फैसला नहीं करना बिलकुल ठीक नहीं है। आपको तो ये तक नहीं पता कि आपको अपनी कोहनी पसंद है या बैक। तो भगवान के लिए ऐसा मत करिए।
लोगों से मिलिए, उन्हें समझिए और इसके बाद ही तय कीजिए कि आप इस शख्स के साथ जिंदगीभर रह सकते हैं या नहीं। तब तक के लिए सब्र रखिए। अगर आप शादी पर यकीन रखते हैं तो मेरा यकीन मानिए, ये बुत ही मेहनत का काम है। शादी करके पीछे हटना ठीक नहीं है, इसलिए कृपया ऐसा मत करिए।’
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar 2’ ने पड़ोसी मुल्क में मचाई खलबली, #1 पर कर रही ट्रेंड; Netflix हुआ क्रैश
शेफाली शाह के बयान पर छिड़ी बहस
शेफाली शाह ने लिली सिंह के साथ बातचीत में शादी और पेरेंटहुड जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जवान लड़कियों को एक नसीहत दी और कहा कि उन्हें जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहिए। शेफाली शाह के अनुसार शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और कम उम्र में कई लोग इस जिम्मेदारी को अच्छे से समझ नहीं पाते, जिसके चलते ये कई बार खराब अनुभवों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए कम उम्र में जीवन का इतना बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़े- Golmaal 5: कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एंट्री ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
दो बेटों की मां हैं शेफाली शाह
जैसे ही शेफाली शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने लगी। कुछ ने इसे ईमानदार राय बताया तो कुछ ने इसे परिवार और पेरेंटहुड के खिलाफ माना और बयान की आलोचना की। बता दें, शेफाली शाह खुद दो बेटों की मां हैं।
शेफाली ने टीवी एक्टर हर्ष छाया से पहली शादी की थी, जो चार ही साल में टूट गई। इसके बाद उन्होंने साल 2000 में फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे आर्यमन और मौर्य हैं। शेफाली बहुत बड़ी डॉग लवर हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिल जाती है। उनके पास दो साइबेरियन हस्की के साथ और भी कई डॉग हैं।
ये भी पढ़े- Pati Patni Aur Woh Do Review: कन्फ्यूजन और कॉमेडी का ओवरडोज; आयुष्मान खुराना का जादू?





