लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, ट्रेन से मिली महिला की लाश…

Lucknow News: बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस की रविवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिली। स्लीपर बोगी में मिली लाश एक बॉक्स में बंद थी। युवती के हाथ पैर पॉलीथीन में पैक किए गए थे।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक कर बैग में रखकर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छोड़ दिया।

रविवार सुबह ट्रेन लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। शव के छह टुकड़े बरामद हुए, लेकिन सिर गायब है। जीआरपी के अनुसार, ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची, तो स्लीपर कोच एस-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली।

बैग और बक्से में मिला शव

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जब ट्रेन में मिले बॉक्स को खुलवाया गया तो उसमें एक युवती का सिर कटा शव मिला। युवती की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है। युवती का सिर्फ धड़ ही बॉक्स में मिला।

कई हिस्सों में बरामद हुआ शव

जानकारी के अनुसार, महिला का शव कई हिस्सों में बरामद हुआ है. कुछ हिस्से बैग में मिले तो कुछ बॉक्स में. ट्रेन के S1 कोच में रखे बॉक्स में सिर कटा धड़ मिला है. वहीं बैग में महिला का कटा हाथ और पैर मिला. ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने इसकी सूचना दी थी. इसके बाद GRP और RPF टीम ने महिला का शव कब्जे में लिया।

ये भी पढ़े-  Lakhimpur में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी मैजिक वैन; 9 सवारियों की मौत

महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

जीआरपी के एक विज्ञप्ति के अनुसार 17 मई को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में कोच संख्या 217570 NER S-1 में एक बैग व बॉक्स मिला है। सूचना पर आरपीएफ/जीआरपी मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे, जिसे चेक किया गया तो एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष थी।

अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमों से काफी प्रयास किया गया, परन्तु शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम मार्चरी भेजा गया। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु टीम गठित कर रवाना की गई। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: तस्करी सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिली विदेशी सिगरेट

Back to top button