
PBKS की हार के बाद भड़कीं प्रीति जिंटा! लगातार हार के बाद टीम में बढ़ा तनाव
Preity Zinta-Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में दमदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। लगातार पॉइंट्स टेबल में टॉप रहने वाली पंजाब अब प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है।
Preity Zinta Chat WIth Shreyas Iyer After PBKS Lose vs RCB, IPL 2026: पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार ने IPL 2026 में उनकी कमजोर गेंदबाजी को पूरी तरह उजागर कर दिया है. एक समय प्लेऑफ की मजबूत दावेदार दिख रही PBKS अब बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। RCB के खिलाफ 222 रन लुटाने के बाद टीम पर सवाल उठ रहे हैं। सीजन के पहले हिस्से में जिस पंजाब किंग्स को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, वही टीम अब प्लेऑफ की दहलीज पर लड़खड़ा रही है।
मैदान पर दिखी मालकिन प्रीति जिंटा की नाराजगी
सीजन की शुरुआत में लगातार 6 मैच जीतकर दबदबा बनाने वाली पंजाब किंग्स की गाड़ी अब पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है. टीम की इस लगातार छठी हार के बाद डगआउट और मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण दिखा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रीति जिंटा कप्तान श्रेयस अय्यर से टीम की रणनीति और लचर प्रदर्शन को लेकर तीखे सवाल कर रही हैं. उनके चेहरे की निराशा और बॉडी लैंग्वेज यह साफ बयां कर रही थी कि वे टीम के इस अचानक आए डाउनफॉल से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं.
Seeing Preity Zinta man and Shreyas this sad really hurts 🥺😭💔
— Shreyass Eraa (@IyerShreyass) May 17, 2026
बता दें कि पंजाब किंग्स का अब प्लेऑफ में पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल है. क्योंकि टीम के पास लीग स्टेज में सिर्फ 1 मैच बचे हुए हैं. पंजाब के 13 मैचों में 13 पॉइंट है. अगर टीम अपना आखिरी मैच जीत भी लेती है तो उसे दूसरी टीमों की जीत हार पर निर्भर होना पड़ेगा.
क्योंकि पंजाब ज्यादा से ज्यादा 15 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि इस रेस में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें 16 पॉइंट तक पहुंच सकती है. यही कारण है कि पंजाब के लिए अब लगभग उम्मीद खत्म हो चुकी है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंचों के पंच सरपंच श्रेयस अय्यर का बल्ला फिर एक बार खामोश दिखा और वे सिर्फ 1 रन पर ही आउट हो गए।
ये भी पढ़े- IPL 2026: CSK पर जीत के साथ ऋषभ पंत को लगा लाखों का फटका, BCCI ने ठोका जुर्माना





