CSK vs SRH: पॉइंट्स टेबल का घमासान या धोनी का कमबैक? जानिए चेपॉक का पूरा समीकरण

CSK vs SRH IPL 2026 MS Dhoni : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेपॉक में आज होने वाला महामुकाबला प्लेऑफ से ज्यादा MS Dhoni की वापसी को लेकर चर्चा में है।

CSK vs SRH IPL 2026 MS Dhoni : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। सोमवार, 18 मई को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला मुकाबला अब सिर्फ प्लेऑफ की टिकट का जरिया नहीं रह गया है। यह मुकाबला पूरी तरह से ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर संभावित वापसी के इर्द-गिर्द सिमट गया है। क्रिकेट जगत और फैंस के मन में इस समय एक ही सबसे बड़ा सवाल है क्या आज चेन्नई के मैदान पर ‘कैप्टन कूल’ एक बार फिर पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे?

क्या आज होगा धोनी का ‘लास्ट डांस’?

इस मुकाबले को जो बात सबसे ज्यादा खास और जज्बाती बनाती है, वो है एमएस धोनी का पुराना बयान। साल 2021 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिलाने के बाद धोनी ने मंच से कहा था, “उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई (चेपॉक) में ही होगा।”

आज ठीक पांच साल बाद, आईपीएल 2026 में चेन्नई के होम ग्राउंड पर सीएसके अपना आखिरी लीग मैच खेलने उतर रही है। इस सीजन में धोनी चोट (काफ स्ट्रेन) और फिटनेस के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। यही वजह है कि फैंस इस मुकाबले को माही के संभावित फेयरवेल मैच की तरह देख रहे हैं, भले ही धोनी ने अपने ऑफिशियल संन्यास को लेकर अभी तक पत्ता नहीं खोला है।

पॉइंट्स टेबल का गणित (IPL 2026 Points Table Scenario)

टीम मैच खेले जीते हारे अंक पॉइंट्स टेबल स्थान
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 12 7 5 14 तीसरा (3rd)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 12 6 6 12 छठा (6th)

CSK का समीकरण: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। सीजन की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ करने के बाद टीम ने अच्छी वापसी की थी, लेकिन पिछले मैच में लखनऊ (LSG) से मिली हार ने उनके समीकरण बिगाड़ दिए हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए चेन्नई को आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

SRH का समीकरण: दूसरी तरफ, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जोरदार खेल दिखाया है। 12 में से 7 मैच जीतकर टीम तीसरे स्थान पर मजबूत है। हालांकि, पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 82 रनों की करारी शिकस्त के बाद हैदराबाद इस मैच को जीतकर सीधे क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को पक्का करना चाहेगी।

ये भी पढ़े- PBKS की हार के बाद भड़कीं प्रीति जिंटा! लगातार हार के बाद टीम में बढ़ा तनाव

अब पूरे क्रिकेट जगत की नजरें शाम 7:00 बजे होने वाले टॉस पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो जाएगा कि क्या फैंस को ‘थाला’ का वो ऐतिहासिक कमबैक और फेयरवेल देखने को मिलेगा या नहीं।

ये भी पढ़े- ODI World Cup 2027 को लेकर विराट कोहली का दो टूक; सम्मान मिला तो खेलूंगा, वरना…

Back to top button