Govinda के इवेंट में मचा बवाल, एक्टर के बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की…

Govinda Video: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनके बाउंसरों और पैपराजी के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसे एक्टर ने खुद शांत कराया। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

Govinda Video: 90 के दशक में अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग से बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वजह कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक इवेंट में हुआ हंगामा और उनका वायरल डांस वीडियो है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में गोविंदा स्टेज पर मॉडल्स के साथ पुराने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. फैन्स को उनका वही पुराना ‘चीची स्टाइल’ काफी पसंद आया, लेकिन इसी इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

गोविंदा ने सुलझाया झगड़ा

इस इवेंट की शुरुआत में  गोविंदा स्टेज पर अपने ही अंदाज में मस्ती करते दिखाई दिए। लेकिन इसी दौरान कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स और इवेंट के सिक्योरिटी स्टॉफ के बीच खासी बहस हो गई. देखते ही देखते माहौल काफी गरमा गया. ऐसे में गोविंदा खुद ही वहां पहुंचे और दोनों ही तरफ के लोगों को अपने खास अंदाज में समझाया और मना लिया. गोविंदा ने जिस तरह से इस विवाद को दखल देकर मामले को शांत करवा लिया उसकी भी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by P@L@$h (@pop_artist_dude)

 

गोविंदा के इवेंट में हंगामा

गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे जहां वह ब्लैक सूट पहने बेहद हैंडसम लुक में नजर आए। जैसे ही ‘चीची’ ने पार्टी में एंट्री ली, फैंस क्रेजी हो गए। अब गोविंदा कहीं जाएं और अपने डांस का तड़का न लगाएं, ऐसा भला कैसे हो सकता है। उन्होंने स्टेज पर आते ही अपने सिग्नेचर स्टेप्स से धमाल मचा दिया और वहां मौजूद मॉडल्स के साथ जमकर ठुमके भी लगाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

गोविंदा पिछले कुछ समय से फिल्मों में कम नजर आए हैं. हालांकि, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनका कथित विवाद कई बार मीडिया की सुर्खियां बन चुका है. जाहिर है कि गोविंदा फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन दौर से नहीं गुजर रहे हैं. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी काफी मजबूत मानी जाती है.

ये भी पढ़े- ‘Welcome To The Jungle’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जंगल में धमाल मचा रही पूरी टोली

यही वजह है कि उनका कोई भी वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. इस बार भी लोगों की नजर सिर्फ उनके डांस पर नहीं, बल्कि पूरे इवेंट में हुए ड्रामे पर टिक गई.

ये भी पढ़े- Salman Khan का शर्टलेस लुक हुआ Viral, लेकिन कैप्शन ने बढ़ाई टेंशन…

Back to top button