‘Ramayana’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म…

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1‘ इसी दिवाली पर आएगी. इसका दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज़ होगी.

Ranbir Kapoor Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश स्टारर फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है, लेकिन खबर आ रही है कि रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. ‘रामायण’ ये खास कीर्तिमान हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

10 हजार क्रू मेंबर्स वाली बनी पहली फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ पर 10,000 से भी अधिक क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं. यह बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म बनने जा रही है, जिसके लिए इतनी बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स को इकट्ठा किया गया हो. प्रोडक्शन डिजाइन और विजुअल इफेक्ट्स से लेकर एक्शन कोरियोग्राफी और कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट तक, इस महाकाव्य को बनाने के लिए एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोगों को एक साथ लाया गया है.

ये भी पढ़े- Govinda के इवेंट में मचा बवाल, एक्टर के बाउंसर्स ने की धक्का-मुक्की…

ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने किया काम

फिल्म को ग्लोबल सिनेमैटिक टच देने के लिए मेकर्स ने इसमें इंटरनेशनल टेक्नीशियंस और अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को हायर किया है. रामायण के लिए बहुत बड़े बड़े सेट बनाए गए और साथ में कई तरह के कलाकारों और जानकारों को भी इसमें शामिल किया गया, ताकि ‘रामायण’ की सच्चाई से भी समझौता न करना पड़े. रामायण हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी और बड़े स्केल वाली फिल्म बताई जा रही है. इसके दो पार्ट पर मेकर्स करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जंगल में धमाल मचा रही पूरी टोली

रामायण की कास्ट

रामायण दो पार्ट में रिलीज़ की जानी है. साथ ही इसे दुनिया के कई भाषाओं रिलीज़ किया जाएगा. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के किरदार में नज़र आएंगे. इसके अलावा अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (माता कैकेयी), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), शीबा चड्ढा (मंथारा) और कुणाल कपूर (इंद्र) का रोल निभाते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़े- Salman Khan का शर्टलेस लुक हुआ Viral, लेकिन कैप्शन ने बढ़ाई टेंशन…

Back to top button