Ananya और Lakshya के Lip-Lock सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बवाल

Chand Mera Dil: लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी कैसी है इसका इशारा मिल गया है। CBFC ने फिल्म से करीब डेढ़ मिनट के किसिंग और लिप लॉक विजुअल हटवाए हैं।

Chand Mera Dil: केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने ‘चांद मेरा दिल’ फिल्‍म को U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी किया है। लेकिन इसके साथ ही फिल्‍म में अनन्‍या पांडे और लक्ष्‍य के कुल 96 सेकेंड के रोमांटिक सीन्‍स पर कैंची चला दी है। बोर्ड ने यह सब ऐसे वक्‍त में किया है, जब ‘द बंगाल फाइल्‍स’, ‘धुरंधर 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्‍मों में भरदम खून-खराबा दिखाया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू है, देखना है ये क्या कमाल करती है.

फिल्म से लिप-लॉक किसिंग सीन हटे

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म निर्माताओं को दो बड़े बदलाव करने को कहा है। अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर इस फिल्म में 10 सेकंड के एक किसिंग सीन को दूसरे सीन से बदलने को कहा गया है। दूसरा, 1 मिनट 36 सेकंड के एक “लिप-लॉक किसिंग” सीन को फिल्म से हटाने को कहा गया है। फिल्म निर्माताओं को फिल्म में शामिल बाल कलाकारों से सहमति पत्र भी जमा करने को कहा गया है।

फिल्म निर्माताओं द्वारा किए गए बदलावों के बाद, सीबीएफसी ने 8 मई को सेंसर प्रमाणपत्र सौंप दिया। सेंसर प्रमाणपत्र में उल्लिखित संशोधनों के बाद, फिल्म की अवधि 135.36 मिनट है। दूसरे शब्दों में, चांद मेरा दिल की लंबाई 2 घंटे, 15 मिनट और 36 सेकंड है।

फिल्म की रिलीज डेट

चांद मेरा दिल के लिए सोमवार से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को फिल्म रिलीज होनी है और इसे दमदार एडवांस बुकिंग जुटाने के लिए करीब 4 दिन मिलने वाले हैं. इस फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्में बनाई हैं. इन दोनों ही फिल्मों की लव स्टोरी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब देखना है कि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी चांद मेरा दिल थिएटर्स में क्या कमाल करती है.

Back to top button