
“मैं अभी भी लड़ सकता हूं” — Salman Khan की चेतावनी से इंटरनेट हिल गया
Salman Khan: सलमान खान ने मंगलवार रात 2 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी चार फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज के कैप्शन में सलमान खान ने चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, ‘60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला।’
Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर पापाराजी कल्चर पर भड़क उठे. मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गए भाईजान पैपराजी की जिद और असंवेदनशीलता से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उन्हें खुलकर डांट दिया. मला इतना बढ़ गया कि भाईजान को गुस्से में भड़भड़ाकर पैपराजी से कहना पड़ा- ‘क्या तुम लोग पागल हो गए हो?’ इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर भी तीखा रिएक्शन दिया.
सलमान खान ने प्रेस को दी चेतावनी
इंस्टाग्राम पर अपनी मुस्कुराते हुए सेल्फी शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने लिखा, अगर मुझे अस्पताल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखा, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो. वही प्रेस, जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनका मैंने ख्याल रखा और यह देखा कि वह भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें.

सलमान खान ने कहा- चुप हो जाओ
अन्य पोस्ट में मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर करते हुए भाईजान ने लिखा, अगर वह मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं तो चुप हो जाओ. एन्जॉय मत करो. भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की… फोटो जरुरी है या लाइफ.






