
Junior NTR की Dragon का टीजर रिलीज, एक्टर का किलर लुक देख फैंस घायल
Dragon Teaser: अभिनेता जूनियर NTR के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला आधिकारिक ग्लिम्स (टीज़र) रिलीज किया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
Dragon Teaser: ‘ड्रैगन’ (Dragon) आने वाले समय की सबसे मोस्ट-अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें जूनियर एनटीआर (NTR) नजर आएंगे. फिल्ममेकर प्रशांत नील ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, जो केजीएफ और सालार जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. 19 मई को रात 11:52 बजे ड्रैगन की पहली झलक को रिलीज कर दिया गया है, जो कि 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर आया है. ड्रैगन का टीजर सामने आते ही फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ यूजर्स ने इसे सालार पार्ट 2 कह दिया है.
ड्रैगन का आया टीजर
4 मिनट 29 सेकंड के ड्रैगन के टीजर की शुरूआत भारत में आए अफीम और हेरोइन की खेती करते हैं और इसका कारोबार शुरू कर देते हैं. वहीं पहली झलक में जूनियर एनटीआर हीरो नहीं विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. वो अफगान ट्रेडिंग कंपनी के लीडर हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं. टीजर में वह कहते हैं, खुदा की एक महर है मुझ पर ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता.
सोशल मीडिया पर ‘मास मैडनेस’ और फैंस का रिएक्शन
टीज़र आउट होने के कुछ ही मिनटों के भीतर लाखों लोगों ने इसे देख डाला और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस अपने पसंदीदा स्टार को बधाई देने के साथ-साथ फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर “Jai NTR”, “Happy Birthday NTR Garu”, और “Mass madness incoming” जैसे हैशटैग्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।
इंटरनेट पर यूजर्स का कहना है कि यह ग्लिम्स रोंगटे खड़े कर देने वाला (Goosebumps) है और यह फिल्म सिनेमाघरों को हिलाकर रख देगी। जनता का यह प्यार यह साबित करता है कि एनटीआर का अपने दर्शकों के साथ कितना गहरा और अटूट भावनात्मक जुड़ाव है।
ये भी पढ़े- पैप्स पर बरपा Salman Khan का गुस्सा, बोले- 60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला…
फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें
यह फिल्म 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए इसे कुल पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर, रुखमणी वसंत और बीजू मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं, जबकि संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है।
ये भी पढ़े- Ananya और Lakshya के Lip-Lock सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बवाल





