
बॉडी शेमिंग पर भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
Sara Tendulkar ने एक शख्स की क्लास सोशल मीडिया पर ही लगा दी है। एक्ट्रेस ने शख्स को इस कदर लताड़ा की उसे पोस्ट डिलीट करना पड़ा है।
Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) बी टाउन में भी काफी चर्चा में रहती हैं। अपने हॉट लुक्स को लेकर वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। लेकिन इस वक्त वजह कुछ और है, जिसके चलते सचिन की बेटी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है।
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी पेज द्वारा सारा तेंदुलकर का वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सारा की बॉडी शेमिंग की गई है। इसको लेकर अब उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है और उस पैपराजी को लताड़ लगाई है।
‘फोटो डिलीट कर बच नहीं सकते… ‘
पैपराजी ने हालांकि उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था मगर सारा तेंदुलकर ने जो देखा उस पर गुस्सा आना लाजमी था. ऐसे में उन्होंने पैपराजी ताहिर को जमकर फटकाई लगाई. उन्होंने उसे खरी-खोटी सुनाते हुए पत्रकारिता का पाठ भी पढ़ा दिया. सारा ने उससे कहा कि फोटो डिलीट करने से जो किया है उस पर पर्दा नहीं डलने वाला. सारा ने उसे बेकार बताया.

हाल ही में एक पैपराजी पेज ने सारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है और उनका रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मोटी वाली सारा है और बगल वाली भाभी। इस वीडियो के सामने आने के बाद सारा तेंदुलकर की बॉडी शेमिंग का मामला चर्चा में आ गया है। सारा ने इस मामले पर गुस्सा जाहिर करते हुए पैपराजी के पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है-
तुम घिनौने हो, ये कोई पत्रकारिता नहीं, हमें अकेला छोड़ दो। तुम बेशक अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे।
IPL 2026 में LSG की टीम में अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद इस बार उनका पहला IPL भी था. उन्होंने IPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले शादी की थी. ऐसे में भाई की टीम को सपोर्ट करने में सारा ने अपनी भाभी सानिया का भरपूर साथ निभाया. हालांकि, LSG का प्रदर्शन इस सीजन कुछ अच्छा नहीं रहा. वो IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली दो टीमों में रही है.





