LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब के लिए ‘विलेन’ बन सकती है लखनऊ, समझें प्लेऑफ समीकरण

LSG vs PBKS, IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच है। जानें कैसे जीत के बाद भी पंजाब किंग्स की किस्मत दूसरी टीमों पर टिकी है।

LSG vs PBKS, IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 (IPL 2026) अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। लीग स्टेज के 68वें मुकाबले में आज यानी 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच एक जोरदार टक्कर होने वाली है।

लखनऊ की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हो, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। पंजाब के पास प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने का यह आखिरी मौका है, लेकिन उनके रास्ते में कई ‘इफ और बट’ (ट्विस्ट) फंसे हुए हैं।

जीत भी नहीं है प्लेऑफ की गारंटी!

पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत लगातार 7 मैच जीतकर बेहद धमाकेदार तरीके से की थी, लेकिन इसके बाद लगातार 6 हार ने टीम का गणित बिगाड़ दिया। फिलहाल पंजाब के 13 मैचों में 13 अंक हैं।

अगर पंजाब आज जीतती है तो उसके 14 मैचों में 15 अंक हो जाएंगे और वे अस्थाई रूप से टॉप-4 में पहुंच जाएंगे। लेकिन सिर्फ जीत हासिल करना पंजाब के लिए प्लेऑफ की गारंटी नहीं होगा। मैच जीतने के बाद भी पंजाब किंग्स को बाकी बचे मुकाबलों के नतीजों और किस्मत के भरोसे बैठना पड़ेगा।

राजस्थान रॉयल्स के पास फिलहाल 13 मैचों में 14 अंक हैं। अगर राजस्थान अपने अगले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो वह सीधे 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसी स्थिति में पंजाब किंग्स आज का मैच जीतने के बाद भी (15 अंकों पर अटक कर) टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

अगर राजस्थान रॉयल्स अपना मैच हार जाती है, इस स्थिति में पंजाब किंग्स चाहेगी कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दे, ताकि दोनों ही टीमें अंक तालिका में नेट रन रेट के चक्रव्यूह में पंजाब से नीचे रह जाएं।

चौथे स्थान के लिए 4 टीमों में जंग

आईपीएल 2026 की अंक तालिका (Points Table) पर नजर डालें तो टॉप की 3 टीमें पहले ही प्लेऑफ का टिकट पक्का कर चुकी हैं:

  1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 18 अंक (टॉप-2 में सुरक्षित)

  2. गुजरात टाइटन्स (GT) – 18 अंक (टॉप-2 में सुरक्षित)

  3. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 18 अंक (तीसरे पायदान पर)

ये भी पढ़े- IPL 2026: ट्रेविस हेड से भिड़े विराट कोहली… मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया, VIDEO वायरल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स – प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक

Back to top button