Lakshya-Ananya की रोमांटिक ड्रामा फिल्म की खराब ओपनिंग, वीकेंड पर टिकी उम्मीदें

Chand Mera Dil Box Office Collection: करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानें अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Chand Mera Dil Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) और ‘किल’ (Kill) फेम अभिनेता लक्ष्य लालवानी (Lakshya) की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक-इंटेंस ड्रामा फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर युवाओं में काफी उत्सुकता थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी।

आइए जानते हैं कि ‘चाँद मेरा दिल’ ने अपने ओपनिंग डे (Day 1) पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है और इसकी तुलना अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों से कैसी रही।

पहले दिन कमाए इतने करोड़ (Day 1 Collection)

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ ने भारत में अपने पहले दिन 2.90 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। वहीं, अगर इसके इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 3.39 करोड़ रुपये के आसपास रहा है।

रिलीज के पहले दिन देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म के कुल 4,944 शो चलाए गए, जिसमें इसकी औसत ऑक्युपेसी (थिएटर में दर्शकों की मौजूदगी) मात्र 17.31 प्रतिशत दर्ज की गई।

मेकर्स का ₹149 वाला पैंतरा भी नहीं आया काम

फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी ठंडी रही थी, जिसे देखते हुए मेकर्स ने रिलीज के दिन एक खास स्ट्रेटेजी अपनाई थी। कॉलेज जाने वाले युवाओं को आकर्षित करने के लिए रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को शाम 5 बजे से पहले के सभी शोज़ के टिकट की कीमत महज 149 रुपये रखी गई थी। हालांकि, कम टिकट प्राइस होने के बावजूद मॉर्निंग शोज़ में सिर्फ 6.62% ऑक्युपेसी ही देखने को मिली। हालांकि, नाइट शोज़ में थोड़ा सुधार हुआ और यह आंकड़ा 23.31% तक पहुंचा।

ये भी पढ़े- ‘Queen of Cannes’ ने फिर लूटी महफिल, Aishwarya का रॉयल ब्लू लुक वायरल

बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला और मिक्स्ड रिव्यूज

‘चाँद मेरा दिल’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगु’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है।

क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली (Mixed to Negative) प्रतिक्रिया मिली है। जहां कुछ लोग अनन्या और लक्ष्य की फ्रेश केमिस्ट्री और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं, वहीं फिल्म की कमज़ोर कहानी और स्क्रीनप्ले की आलोचना भी हो रही है।

ये भी पढ़े- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

फिल्म की कहानी हैदराबाद के कॉलेज स्टूडेंट्स (आरव और चांदनी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनप्लांड प्रेग्नेंसी के बाद शादी तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में टॉक्सिसिटी और घरेलू हिंसा जैसी गंभीर परेशानियां आ जाती हैं। अब फिल्म का पूरा दारोमदार वीकेंड की कमाई पर टिका है। अगर माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) के दम पर वीकेंड में उछाल नहीं आया, तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल हो जाएगा।

Back to top button