अपर्णा यादव ने शेयर किए दो अलग-अलग कार्ड, प्रतीक यादव की तेरहवीं को लेकर चर्चा तेज

Prateek Yadav Terahvi News: प्रतीक यादव के निधन का आज तेरहवां दिन है. इस मौके पर उनके आवास पर तेरहवीं कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके लिए उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने दो कार्ड भी शेयर किए हैं.

Prateek Yadav Terahvi News: लखनऊ में अखिलेश यादव के दिवंगत भाई प्रतीक यादव की आत्मा की शांति के लिए आज यानी 25 मई को त्रयोदशी संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। वहीं, शहर के कई चौराहों पर त्रयोदशी को लेकर होर्डिंग भी लगे हैं।

बीते 13 मई की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था। उनका अगले दिन लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार ने लोगों से आवास आने की अपील की

प्रतीक यादव की तेरहवीं लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास पर आज दोपहर 12 बजे से है. पहले अपर्णा ने रविवार की रात को 8 बजे फेसबुक और एक्स पर एक कार्ड शेयर किया. जिसमें अपर्णा, अखिलेश, अपर्णा की दोनों बेटियां पद्मजा और प्रथमा के साथ-साथ अमन, अदिति और अत्यना का नाम है. बता दें कि अमन बिष्ट अपर्णा यादव के भाई हैं.

वहीं अदिति अखिलेश यादव की बेटी का नाम है. इसके अलावा अत्यना अमन की बेटी का नाम है. हालांकि कुछ देर बाद अपर्णा ने फेसबुक पर एक और कार्ड शेयर किया. जिसमें अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव, तेज प्रताप यादव, आदित्य यादव और दोनों बेटियों का नाम है.

ये भी पढ़े- UP News: कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी, बाइकें भिड़ने पर बाप-बेटे का कत्ल

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे होर्डिंग

त्रयोदशी संस्कार को लेकर लखनऊ के विभिन्न इलाकों और प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इन होर्डिंग के माध्यम से परिवार की ओर से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है।

रविवार की शाम अपर्णा यादव ने एक्स पर तेरहवीं का कार्ड पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर 12 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे।

ये भी पढ़े- Lakhimpur में चोरी की कोशिश बनी जानलेवा, हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से मौत…

Back to top button