
Cannes में Aishwarya Rai के ट्रोल्स पर भड़कीं Kangana Ranaut; बोलीं- आईना…
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक और वजन का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर ऐश का सपोर्ट करते हुए उम्र को लेकर बड़ी बात कह दी है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स हमेशाP से ही दुनिया भर में चर्चा का विषय रहते हैं। दो दशकों से भी ज्यादा समय से रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वालीं ऐश्वर्या इस बार भी लाइमलाइट में रहीं। हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बदले हुए लुक, बढ़ी हुई उम्र और बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। अब इस ट्रोलिंग के खिलाफ बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) खुलकर ऐश्वर्या के समर्थन में उतर आई हैं।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया है और उन्हें करारा जवाब दिया है।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या राय के कान्स लुक की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो एक्ट्रेस की उम्र और बढ़े वजन पर भद्दे कमेंट्स कर रहे थे। कंगना ने लिखा, “फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति (expression) होती है। हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता और समझता है। कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती।”

‘ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं’
ऐश्वर्या की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कंगना ने आगे लिखा, “ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले उन्हें खुद को आईने में देखना चाहिए। ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आती हैं, बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं।”
बढ़ी उम्र के कमैंट्स पर कंगना का दो टूक जवाब
ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी कंगना ने ट्रोल्स की क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “अगर लोग रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने के आदी नहीं हैं, तो अब उन्हें अपनी यह आदत डाल लेनी चाहिए।”
1500 घंटों में तैयार हुआ था ऐश्वर्या का यह खास गाउन
आपको बता दें कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मशहूर भारतीय डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया हुआ एक बेहद खूबसूरत ब्लू कलर का स्टाइलिश गाउन पहना था। इस गाउन की थीम ‘अंतरिक्ष’ (Space) से प्रेरित थी, जिस पर क्रिस्टल की बेहद बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस हैवी और डिजाइनर ड्रेस को तैयार करने में करीब 1500 घंटे का लंबा समय लगा था।
ये भी पढ़े- भोजपुरी अंदाज में Akshay Kumar का धमाका, Akshara संग ‘घिस घिस घिस’ ने तोड़ा इंटरनेट
जैसे ही ऐश्वर्या का यह लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्रेस की जमकर तारीफ की। वहीं दूसरी ओर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने उनकी बढ़ती उम्र और बॉडी वेट को लेकर नेगेटिव कमेंट्स करना शुरू कर दिया था, जिसका कंगना ने अब मुंहतोड़ जवाब दिया है।





