प्रेम प्रसंग के बीच युवती की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका…

Lucknow News: लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती घर में अचेत अवस्था में मिली थी, जिसे परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतका की पहचान रैथा बीकेटी निवासी कुमकुम (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती के पिता ने उसकी मौत के पीछे प्रेमी का हाथ होने की आशंका जताई है।

10वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई
परिजनों के अनुसार, कुमकुम ने 10वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान बेसन बाग बीकेटी निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

पिता गुड्डू गौतम का कहना है कि जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिवार से शादी की बात की थी, लेकिन युवक का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद युवक ने कुमकुम से बातचीत बंद कर दी थी।

यह भी पढ़ें…

UP News: शादी का वादा कर सहमति से संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

पिता बोले- बेटी मानसिक तनाव में थी
परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा दूरी बनाए जाने के बाद कुमकुम काफी परेशान रहने लगी थी। उसकी तबीयत भी लगातार खराब रहती थी।

पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है और इसमें युवक की भूमिका हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: होटल से बिना देखे नीचे फेंका मलबा, नीचे गुजर रहे शख्स के ऊपर गिरी…

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा है कि परिवार की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में मंदिर या मकबरा? कसमंडी कला विवाद ने पकड़ा तूल…

Back to top button