
Governor Trailer: जब दिवालिया होने वाला था भारत! फिल्म ‘Governor’ का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Manoj Bajpayee Governor Trailer: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। उस आर्थिक संकट की कहानी जब भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था।
Governor Trailer: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी संजीदा और दमदार अदाकारी से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। पिछले काफी समय से फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ (Governor) को लेकर बेहद उत्साहित थे। अब फैंस का यह इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला और दमदार है।
वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) भी इस फिल्म में बेहद प्रॉमिसिंग लुक में नजर आ रही हैं। दोनों की परफॉर्मेंस ट्रेलर में काफी शानदार लग रही है।
क्या है ‘गवर्नर’ के ट्रेलर में खास?
विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी यह फिल्म भारतीय इतिहास के उन अनसुने और दबे हुए पन्नों को खोलने जा रही है, जिन पर अमूमन चर्चा नहीं होती। फिल्म का ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के सबसे बड़े और काले दौर को दिखाता है। यह कहानी साल 1990 की है, जब हमारा देश कंगाली और दिवालियापन (Bankruptcy) की कगार पर आकर खड़ा हो गया था। गिरती अर्थव्यवस्था, देश में मचा हाहाकार और सड़कों पर उतरी जनता का आक्रोश इस ट्रेलर में बखूबी पर्दे पर उतारा गया है।
सोना गिरवी रखने की वो कड़वी हकीकत
यह फिल्म सच्ची घटनाओं (True Events) पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे 90 के दशक में देश के पास केवल कुछ ही हफ्तों का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) बचा था। इस महा-संकट के बीच, भारत को उस वक्त अपना सोना तक विदेशी बैंकों में गिरवी रखना पड़ा था।
इस बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में आरबीआई (RBI) के तत्कालीन गवर्नर एस. वेंकिटरमणन और उनके सहयोगियों ने कुछ ऐसे बड़े और साहसिक फैसले लिए, जिन्होंने भारत को आर्थिक रूप से पूरी तरह तबाह होने से बचा लिया।
ये भी पढ़े- ‘Don 3’ विवाद पर Manoj Bajpayee का रिएक्शन, Ranveer Singh को लेकर बड़ा बयान…
युवाओं के लिए रखी गई खास स्क्रीनिंग
मेकर्स ने आज के दौर के युवाओं (Gen-Z) के लिए इस फिल्म की एक स्पेशल और अनोखी स्क्रीनिंग रखी थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि जो युवा 1990 के इस बड़े और ऐतिहासिक आर्थिक संकट से वाकिफ नहीं हैं, वे देश के इस दौर को समझ सकें। वहां मौजूद युवाओं ने ट्रेलर को बेहद पसंद किया है।
ये भी पढ़े- Deepika की ‘गुड गर्ल इमेज’ विवाद पर इम्तियाज अली का यू-टर्न, अब मांगी सफाई!
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘गवर्नर’ का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर (Chinmay Mandlekar) ने किया है, जबकि इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये भी पढ़े- Ranveer Singh Banned: Don 3 विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, FWICE ने सुपरस्टार पर लगाया बैन





