Ebola के खतरे के बीच भारत में बढ़ी निगरानी, 11 लोग होम आइसोलेशन में…

Ebola Virus Alert in India: अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच Ahmedabad में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। युगांडा, दक्षिण सूडान और कांगो से अहमदाबाद पहुंचे 11 लोगों को एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक जांच में इनमें से कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं पाया गया है।

अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी के अनुसार, अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण के मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। इसी कारण विदेश से लौटे लोगों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट
इस बीच भारत सरकार ने बुधवार को साफ किया कि देश में इबोला वायरस का एक भी पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। सरकार को यह स्पष्टीकरण उस समय देना पड़ा जब युगांडा से भारत लौटी एक महिला में इबोला जैसे लक्षण दिखाई देने की खबर सामने आई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई थी जांच
जानकारी के मुताबिक, महिला 23 मई को Bengaluru एयरपोर्ट पहुंची थी। यात्रा के दौरान उसके शरीर में हल्का दर्द और कुछ सामान्य लक्षण पाए गए थे। एहतियातन उसे सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया और जरूरी मेडिकल जांच कराई गई।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और अब उसकी हालत सामान्य है।

यह भी पढ़ें…

Bikaner बॉर्डर पर अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, जवानों का बढ़ाया हौसला…

एयरपोर्ट और अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी
अफ्रीकी देशों में इबोला संक्रमण की खबरों के बाद भारत के कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है और संदिग्ध लक्षण मिलने पर तुरंत मेडिकल जांच कराई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें…

पूर्वोत्तर सुरक्षा पर बड़ा दांव! चीन से पहले भारत दौरे पर म्यांमार के नए राष्ट्रपति…

क्या है इबोला वायरस?
इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकती है। इसके सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द और रक्तस्राव शामिल हो सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, समय रहते पहचान और आइसोलेशन से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। फिलहाल भारत में कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

यह भी पढ़ें…

Manisha Hawaldar ने पैसों के बदले लीक किए NEET सवाल? CBI का बड़ा दावा…

Back to top button