
Shraddha Kapoor का बेफिक्र डांस वीडियो वायरल, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का इंस्टाग्राम पर एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन ने उनके और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है।
Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में श्रद्धा बिना किसी फिल्टर के बेहद बेफिक्र अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, फैंस का ध्यान सिर्फ उनके डांस मूव्स ने ही नहीं, बल्कि वीडियो के साथ लिखे गए एक बेहद खास और हिंट से भरे कैप्शन ने भी खींचा है।
श्रद्धा का ‘पगलू’ अंदाज वायरल
श्रद्धा कपूर पर पॉप के बादशाह माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शेयर किए गए वीडियो में श्रद्धा कपूर घर के कैजुअल कपड़ों में नजर आ रही हैं। माइकल जैक्सन के आइकॉनिक ट्रैक ‘बैड’ (Bad) पर पूरी एनर्जी के साथ झूम रही हैं। श्रद्धा का यह बिना किसी तामझाम और फिल्टर वाला ‘नो-फिल्टर’ लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
जहां श्रद्धा कपूर का यह डांस वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है, वहीं इसके कैप्शन ने गॉसिप के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। श्रद्धा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- “कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।” इस दिलचस्प लाइन के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा का यह वीडियो र्यूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Modi) ने शूट किया है।
ये भी पढ़े- ‘शादी करके क्या उखाड़ लिया…’, Shamita Shetty ने ट्रोल करने वालों की लगाई लताड़
फैंस के आए मजेदार कमेंट्स
श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं ऑफिशियली श्रद्धा पगलू हो गया हूं।”
एक अन्य यूजर ने उनके बैकग्राउंड को लेकर टांग खिंचाई करते हुए लिखा, “घर थोड़ा साफ कर लेतीं या ग्रीन स्क्रीन यूज कर लेतीं।” इस पर श्रद्धा ने भी अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया, “प्यारी मां, रियल आईडी से आओ।” वहीं कई फैंस ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे श्रद्धा को उनकी पुरानी और ओरिजिनल एनर्जी वापस मिल गई है।
ये भी पढ़े- Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘Main Hoon’ रिलीज…
राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप की सच्चाई?
श्रद्धा कपूर और फिल्म राइटर राहुल मोदी के अफेयर और शादी की अफवाहें पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं। दोनों को पहली बार साल 2024 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था। तब से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रद्धा कपूर आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
ये भी पढ़े- नशे की लत छुड़ाने में गिरे Honey Singh के सारे बाल, रैपर का चौंकाने वाला खुलासा





