
Chunnari Chunnari Song: फिल्म रिलीज से पहले वरुण धवन की बढ़ी मुश्किलें, वासु भगनानी ने ठोका केस
Chunnari Chunnari Song Controversy: वरुण धवन स्टारर अपकमिंग फिल्म है जवानी तो होना के रिमेक सॉन्ग चुनरी चुनरी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब वाशु भगनानी ने म्यूजिक को लेकर डेविड धवन पर केस ठोक दिया।
Chunnari Chunnari Song Controversy: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज पर खतरा मंडराने लगा है। जी हां, टिप्स फिल्म्स और प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बीच का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले प्रोड्यूसर वासु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने और रमेश तौरानी की टिप्स इंडस्ट्रीज के और फिल्ममेकर डेविड धवन के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है।
400 करोड़ रुपये का ठोका मुकदमा
वाशु भगनानी के वकील ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘हमने टिप्स म्यूजिक कंपनी के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का केस किया है. दोनों कंपनियों के बीच यह कानूनी लड़ाई पिछले कई दिनों से बढ़ रही थी, क्योंकि म्यूजिक राइट्स को लेकर मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा था. पुराने दौर में फिल्मों और गानों के राइट्स लिखित समझौतों के आधार पर तय होते थे.
आज भले ही म्यूजिक कंपनियां बड़े प्रोड्यूसर्स या गीतकारों से सीधे गाने खरीद लेती हैं, लेकिन उस जमाने में टिप्स के साथ जो एग्रीमेंट हुआ था, उसमें उन्हें सिर्फ ऑडियो राइट्स दिए गए थे. साल 2018 में टिप्स ने ईमेल भेजकर इन गानों के विजुअल राइट्स मांगे थे. वाशु भगनानी ने उनके मेल का जवाब भी दिया था, लेकिन उनके बीच बात फाइनल नहीं हो पाई थी.’
वकील ने आगे बताया कि पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स को एक लीगल नोटिस भेजकर उन ऑडियो राइट्स को भी कैंसल कर दिया है जो उन्हें पहले दिए गए थे. इसका सीधा मतलब यह हुआ कि टिप्स कंपनी अब इस नई फिल्म में इन गानों का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकती.
एडवोकेट ने कहा, ‘अगर टिप्स कंपनी खुद को इन म्यूजिक राइट्स का असली और कानूनी मालिक बताती है, तो वो कोर्ट में इसके दस्तावेज दिखाए. यही वजह है कि हमने टिप्स के खिलाफ यह दावा किया है. हमें पूरा भरोसा है कि अदालत से न्याय मिलेगा और सच सबके सामने आएगा.’
ये भी पढ़े- Don 3 विवाद में Salman Khan की एंट्री! रणवीरऔर फरहान के बीच करवाएंगे सुलह?
पूरा विवाद क्या है?
डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में ‘बीवी नंबर 1’ के दो गाने इस्तेमाल किए गए हैं. भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट का कहना है कि फिल्म मेकर्स के पास इन गानों के राइट्स नहीं हैं और उन्हें फिल्म और प्रमोशनल कंटेट से हटा देना चाहिए.
फिल्म का टाइटल ‘इश्क सोना है’ गाने से लिया गया है, इसीलिए पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म का टाइटल बदलने की भी मांग की है. प्रोडक्शन हाउस ने टिप्स और डेविड धवन द्वारा मांगों का पालन न करने पर हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये की एडीशन मांग भी की है.
ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor का बेफिक्र डांस वीडियो वायरल, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान





