Don 3 विवाद में Salman Khan की एंट्री! रणवीरऔर फरहान के बीच करवाएंगे सुलह?

Salman Khan: फिल्म ‘डॉन 3’ के शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म से रणवीर सिंह का निकलना एक बड़े मुद्दे को जन्म दे चुका है। अब फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ठन चुकी है।

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पहल की है। यह विवाद रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3‘ को छोड़ने के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव (नॉन-कोऑपरेशन नोटिस) जारी कर दिया था।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने दोनों पक्षों से निजी तौर पर बात की है ताकि इस मामले को शांति से सुलझाया जा सके।

दोनों के बीच समझौता करवाने की कोश‍िश

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी वजह भी है क्योंकि सुपरस्टार हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ‘डॉन 3’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को बढ़ता देखकर सलमान खान ने बीच-बचाव के लिए एंट्री मारी है ताकि दोनों पक्ष मीडिया सर्कस किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने इस मुद्दे को सुलझा लें। हालांकि, सलमान से पहले आमिर खान ने भी दोनों के बीच समझौता करवाने की कोश‍िश की थी।

ये भी पढ़े- ‘भारत भाग्य विधाता’ का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज, आग की लपटों में घिरी कंगना…

सलमान ने दोनों पक्षों से बात की

‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि सलमान खान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और अख्तर परिवार भी उनके दिल के उतने ही करीब हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें।

कहा जा रहा है कि फरहान और रणवीर दोनों ने सलमान खान की बातों को समझा है और इस राय को गंभीरता से लिया है। अब वे बिना किसी विवाद के सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान निकालने की सोच रहे हैं।

दरअसल बताया जा रहा है कि सलमान खान रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते और वो ये भी नहीं चाहते कि फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला ले।

ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor का बेफिक्र डांस वीडियो वायरल, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

Back to top button