JEE Advanced 2026: शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, आरोही देशपांडे बनी फीमेल टॉपर

JEE Advanced Result 2026: IIT Roorkee ने JEE Advanced 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने AIR-1 हासिल की है, जबकि छात्राओं में आरोही देशपांडे ने शीर्ष स्थान पाया है।

JEE Advanced Result 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया गया था। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।

शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1

इस साल की परीक्षा में दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर देशभर में पहला स्थान पाया है। आईआईटी दिल्ली जोन से परीक्षा देने वाले शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक प्राप्त किए हैं और कॉमन रैंक लिस्ट (CRL 1) में पहला स्थान हासिल किया है।

लड़कियों में आरोही देशपांडे ने मारी बाजी

छात्राओं की श्रेणी में दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे देश भर में पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए और उनकी ऑल इंडिया रैंक (CRL) 77 रही। दिलचस्प बात यह है कि जेईई एडवांस से पहले आरोही ने जेईई मेन (JEE Main 2026) परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 99 हासिल की थी।

इस वर्ष कुल सफल होने वाले 56,880 छात्रों में से 10,107 लड़कियां शामिल हैं, जो कुल पास प्रतिशत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

आईआईटी रुड़की ने रिजल्ट के साथ ही पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की फाइनल आंसर-की भी लाइव कर दी है। छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “JEE (Advanced) 2026 Result Link” या “Final Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Back to top button