Salman Khan ने ‘काला हिरण’ के मेकर्स को थमाया नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद

Amit Jani On Notice: नोटिस में Salman Khan की टीम ने मांग की थी कि अक्षय पांडे और संबंधित पक्ष फिल्म से जुड़ी सभी गतिविधियां तुरंत रोक दें। वह बिना शर्त लिखित में माफी मांगें।

Salman Khan vs Kala Hiran: बॉलीवुड सुपरस्‍टार Salman Khan ने अपकमिंग फिल्‍म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। एक्‍टर की तरफ से ‘डीएसके लीगल’ फर्म ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को यह नोटिस जारी किया है। इसमें फिल्म ‘काला हिरण’ के काम पर तत्‍काल रोक लगाने और इसके प्रचार पर रोक लगाने की मांग की गई है।

कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह फिल्‍म एक्टर के काला हिरण शिकार केस से प्रेरित है। साथ ही दावा किया गया है कि फिल्म सुपरस्‍टार की इज्जत को नुकसान पहुंचा सकती है, और चल रही कानूनी कार्यवाही में रुकावट डाल सकती है। यही नहीं, यह उनके पर्सनैलिटी राइट्स का भी उल्लंघन कर सकती है।

सलमान की बायोपिक नहीं ‘काला हिरण’

इंडिया टुडे से बातचीत में अमित जानी ने कहा ‘यह नोटिस जल्दबाजी में भेजा गया है। यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। अमित ने हैरानी जताते हुए कहा, “मैंने सलमान खान को नकारात्मक रूप में नहीं दिखाया है, न ही मैंने लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन किया है। फिल्म में वही प्रस्तुत किया गया है जो पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और बिश्नोई समुदाय की मान्यताओं और इतिहास को उजागर करता है।” उनके अनुसार, यह सब अभिनेता के सिनेमा जगत में दबदबे और रुतबे के कारण किया जा रहा है।

kala hiran movie poster

कानूनी दबावों से निपटने की हो गई आदत

अमित ने कहा कि समय के साथ-साथ उन्हें कानूनी दबाव और आलोचना से निपटने की आदत हो गई है। उन्होंने कहा, “उदयपुर फाइल्स ने मुझे लड़ना सिखाया है। कानूनी नोटिस मुझे “निराश” नहीं करते। इसका जवाब दिया जाएगा।” साथ ही जोर दिया कि इस तरह के विवाद होते रहेंगे। इस बीच, सलमान की टीम ने कानूनी नोटिस में फिल्म की रिलीज को तत्काल रोकने की मांग की है और पालन नहीं करने पर कानूनी चेतावनी भी दी है।

ये भी पढ़े- IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद

क्या है मामला?

दरअसल सलमान खान की कानूनी टीम ने फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह फिल्म अभिनेता के चल रहे काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है। नोटिस में फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी पोस्टर व प्रचार सामग्री को हटाने की मांग की गई है। इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर निर्माता इन मांगों को पूरा करने में विफल रहते हैं तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- ‘अल्फा’ के सेट पर Alia Bhatt से हुआ Bobby Deol का झगड़ा? एक्टर भी हैरान…

Back to top button