Bharat Bhagya Vidhata Trailer: मुंबई टेरर अटैक की अनटोल्ड स्टोरी, कंगना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Bharat Bhagya Vidhata Trailer: कंगना रनौत की क्राइम थ्रिलर फिल्म का ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर 2 जून को रिलीज हुआ है। मूवी में कंगना रनौत नर्स के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।

Bharat Bhagya Vidhata Trailer: फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने पहनावे से खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने डिजाइनर गौरंग शाह की तैयार की हुई कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गहरे बैंगनी रंग का बॉर्डर और सुनहरी जरी का काम था। यह फिल्म 26/11 के हमलों के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाएगी। फिल्म के दमदार ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया है।

कंगना ने किया इम्प्रेस

इसी एक लाइन से फिल्म की पूरी थीम साफ हो जाती है. ‘भारत भाग्य विधाता’ उन गुमनाम नायकों की कहानी लेकर आ रही है, जिन्होंने आतंक और डर के बीच भी हिम्मत नहीं हारी और दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाल दिया।

ट्रेलर की शुरुआत दहशत और अफरा-तफरी के माहौल से होती है. गोलियों की आवाज, लोगों की चीख-पुकार और हर तरफ फैला डर दर्शकों को 26/11 जैसे भयावह दौर की याद दिलाता है. लेकिन इसी अंधेरे के बीच कुछ ऐसे लोग भी नजर आते हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद के लिए खड़े हो जाते हैं.

फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर में उनका किरदार मरीजों और अस्पताल में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए हर खतरे का सामना करता नजर आता है. कंगना का गंभीर और भावनात्मक अंदाज फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाता है।

ये भी पढ़े-‘Don 3’ पर गरमाया विवाद, Ranveer Singh ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस

कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’?

बात करें फिल्म की तो ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे, आशा शेलार, सुहिता थाट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे दमदार कलाकार हैं। कंगना की ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये उन नर्सों और वार्ड बॉय की कहानी है।

ये भी पढ़े- Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप…, कन्फ्यूजन से भरा कॉकटेल 2 का ट्रेलर

Back to top button