Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप…, कन्फ्यूजन से भरा कॉकटेल 2 का ट्रेलर

Cocktail 2 Trailer: ‘कॉकटेल 2’ की कहानी मॉर्डन रिश्तों, ब्रेकअप और नई शुरुआत को दिखाती है. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि यह फिल्म पुरानी ‘कॉकटेल’ की तरह ही हल्का-फुल्का मनोरंजन देने वाली है.

Cocktail 2 Trailer: साल 2012 में निर्देशक होमी अदजानिया तीन दोस्ती की रोमांचक कहानी वाली फिल्म कॉकटेल लेकर आए थे, जिसने फैंस का दिल जीता था। अब करीब 14 साल बाद कॉकटेल का सीक्वल आ रहा है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने क्रमश: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पैंटी को रिप्लेस किया है।

आपको बता दें कि पिछली फिल्म ‘कॉकटेल’ फिल्म में लंदन की जिंदगी, दोस्ती और प्यार की कहानी थी. नई फिल्म भी उसी वाइब को बनाए रखते हुए मॉर्डन टच दे रही है.

कॉकटेल 2 की कहानी

‘कॉकटेल 2’ की कहानी मॉर्डन रिश्तों, ब्रेकअप और नई शुरुआत को दिखाती है. ट्रेलर देखने के बाद लगता है कि यह फिल्म पुरानी ‘कॉकटेल’ की तरह ही हल्का-फुल्का मनोरंजन देने वाली है. ट्रेलर में शाहिद कपूर के किरदार को बेफिक्र और मस्तमौला इंसान के रूप में दिखाया गया है.

कृति सेनन और रश्मिका मंदाना दो अलग-अलग स्टाइल की लड़कियों के किरदार निभा रही हैं. एक तरफ जहां रश्मिका ज्यादा ग्राउंडेड और इमोशनल दिख रही हैं, वहीं कृति का किरदार एनर्जी और वाइल्डनेस से भरा है. ट्रेलर में यूरोप की खूबसूरत जगह, पार्टी सीन और रोमांटिक पलों को अच्छे से दिखाया गया है.

लेकिन कुछ सीन्स सस्पेंस क्रिएट करते हैं और इसकी कहानी दूसरे एंगल की तरफ शिफ्ट करते हुए नजर आते हैं। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि इस बार फिल्म में दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में पड़ती हुई दिख सकती हैं।

ये भी पढ़े- Salman Khan ने ‘काला हिरण’ के मेकर्स को थमाया नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद

कॉकटेल 2 रिलीज डेट

‘कॉकटेल 2’ मडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है. पहले इसके कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जो काफी पसंद किए गए हैं. ‘कॉकटेल 2’ के गानों के संगीतकार प्रीतम हैं. लेखक तरुण जैन और लव रंजन हैं. फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़े- IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद

शाहिद कपूर लंबे समय बाद रोमांटिक कॉमेडी में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए खुशखबरी है. कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी अपनी-अपनी स्टाइल में फिल्म को मजबूती दे रही हैं.

ये भी पढ़े- Lalit Modi ने किया चौकाने वाला खुलासा, Sushmita Sen संग ब्रेकअप की बताई वजह

Back to top button