RCB की जीत का जश्न या कुछ और…? वायरल पोस्ट पर बवाल के बाद भड़की नुसरत भरूचा

Nushrratt Bharuccha Viral Video:बॉलीवुड एक्ट्रेस Nushrratt Bharuccha ने आईपीएल 2026 में RCB की जीत का जश्न मनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड ऑडियो पर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मच गया।

Nushrratt Bharuccha Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत के बाद नुसरत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जश्न मनाते हुए एक स्टोरी शेयर की थी। लेकिन देखते ही देखते इस वीडियो के बैकग्राउंड से आ रही एक अजीब आवाज ने इंटरनेट पर बवंडर खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद और तरह-तरह की घटिया अफवाहों को शांत करने के लिए अब खुद नुसरत भरूचा ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने दो स्क्रीनशॉट शेयर कर न केवल उस ऑडियो के पीछे का पूरा सच बताया, बल्कि बिना सोचे-समझे ट्रोल करने वालों की क्लास भी लगा दी।

टीवी स्क्रीन और ‘अजीब आवाज’ का पूरा सच

इंटरनेट पर मचे बवाल के बीच नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया। नुसरत ने लिखा “कुछ लोगों ने तो सच में हद ही कर दी है। एक छोटे से पिल्ले (Puppy) के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा बवाल खड़ा कर दिया गया! यहां तक कि किसी ने मेरी तरफ से एक फर्जी स्पष्टीकरण (Fake Clarification) भी इंटरनेट पर जारी कर दिया।”

वीडियो डिलीट करने की बताई असली वजह

इस विवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए नुसरत ने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें वह छोटा सा पिल्ला साफ नजर आ रहा है। नुसरत ने लिखा, “यह वही घर है जहां मैं मैच देख रही थी और यह वही पिल्ला (Puppy) है। यह वीडियो उसी रात का है, जो थोड़ी देर बाद बनाया गया था।”

नुसरत ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने उस वीडियो को तुरंत डिलीट क्यों कर दिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही इस बात का अंदेशा था कि लोग अपनी गंदी और घटिया सोच के कारण इसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसी वजह से दोस्तों की सलाह पर उन्होंने तुरंत उस स्टोरी को हटा दिया था।

ट्रोलर्स को लगाई लताड़

आखिर में नुसरत ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर किसी को भी निशाना बनाने लगते हैं। ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा:”

“लोगो, अपनी जंगली और बेकाबू सोच को थोड़ा शांत करो। हाथ में मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं मिल जाता कि आप किसी को भी हैरेस (परेशान) करने लगें। बिना सोचे-समझे गलत मतलब मत निकालो और न ही किसी चीज के पीछे आंख बंद करके भागो। थोड़ा जिम्मेदार बनो और सोच-समझकर व्यवहार करो।”

नुसरत के इस कड़े रुख और साफ स्पष्टीकरण के बाद अब सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस बेबाक और जिम्मेदार अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Back to top button